फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मोनालिसा का डांडिया लुक आउट, टीवी सेट पर दिखा नवरात्रि का रंग

Mon, 15 Oct 2018 07:10 PM IST
फैशन डेस्क, अमर उजाला
फैशन डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 15 Oct 2018 07:10 PM IST
विज्ञापन
monalisa celebrating navratri on nazar set
monalisa

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो डाला है, जिसमें शूटिंग के दौरान वह सेट पर डांडिया डांस करती नजर आ रही हैं। नवरात्र के मौके पर डांडिया करती मोनालिसा का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। उनके फैंस उन्हें इस अवतार में देखकर काफी खुश हैं और वीडियो पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

monalisa celebrating navratri on nazar set
मोनालिसा

मोनालिसा ने अपने टीवी सीरियल 'नजर' के सेट पर यह वीडियो बनाया है। वह इस सीरियल में डायन का किरदार निभा रही है। इसमें उनका नाम मोहोना रखा गया है। बता दें, इससे पहले मोनालिसा को बिग बॉस सीजन-10 में देखा गया था। मोनालिसा पहले भोजपुरी फिल्मों में काम करती थीं, मगर यह पहली बार है जब मोनालिसा ने एक डायन के किरदार में टीवी सीरियल में एंट्री मारी है। मोनालिसा के फैंस ने उन्हें इस नए अवतार में भी काफी पसंद किया है।

monalisa celebrating navratri on nazar set
मोनालिसा

बिग बॉस में मोनालिसा को भोले स्वभाव के चलते काफी लोकप्रियता मिली थी। बता दें बिग बॉस-10 में मोना के साथ उनके ब्वॉयफ्रेंड भी आए थे। इन दोनों ने अपनी शादी का ऐलान बिग बॉस के घर के अंदर ही कर दिया था। कुछ दिनों पहले मोनालिसा का बाथटब वाला वीडियो भी वायरल हुआ था जो सीरियल की शूटिंग के दौरान ही फिल्माया गया था। इसमें वह बाथटब में अपनी लंबी चोटी लटकाए नहाते हुए अपनी बहू की तरफ इशारा कर रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
monalisa celebrating navratri on nazar set
मोनालिसा

बाथटब वाली वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। वहीं इन दिनों मोनालिसा का एक गाना इंटरनेट पर काफी पसंद किया जा रहा है। इसमें मोनालिसा काफी हॉट अंदाज में नजर आ रही हैं। साड़ी पहने इस वीडियो में मोनालिसा 'आंचल उड़ल सजन के' गाने पर डांस कर रही है। यह गाना मोनालिसा की नई फिल्म 'कहर' का है। 

विज्ञापन
monalisa celebrating navratri on nazar set
मोनालिसा

एक बात तो साफ है कि मोनालिसा अपने लुक की वजह से हर बार लोगों की नजर में आ जाती है। ऐसा ही कुछ इस गाने में भी हुआ है। मोनालिसा ने अपने आकर्षक लुक से अपने फैंस के दिलों पर बिजलियां गिराई हैं। जबरदस्त चर्चाओं में रहने का फायदा कैश करने का तरीका भी मोनालिसा को खूब आता है। यही वजह है कि बिग बॉस के घर से बाहर आते ही मोनालिसा ने अपनी फीस बढ़ा दी थीं, लेकिन इसका एक नकुसान उन्हें उठाना पड़ा था। मोनालिसा को भोजपुरी फिल्म मिलनी कम हो गई थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed