सब्सक्राइब करें

Box Office Report: साउथ की दो बड़ी फिल्मों को टक्कर दे रही 'वेड', बॉक्स ऑफिस पर गर्दा मचा रही विजय की 'वारिसु'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 24 Jan 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
monday box office report avatar the way of water ved varisu thunivu collection
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

जनवरी के आखिरी हफ्ते की शुरुआत हो चुकी है। वैसे तो इस हफ्ते दो बिग बजट फिल्में पठान और गांधी-गोडसे एक युद्ध रिलीज होने वाली हैं, लेकिन उसके पहले सिनेमाघरों में जो फिल्में लगी हुई हैं, फिलहाल आपको उनका हाल बताते हैं। इस समय थिएटर में मराठी फिल्म वेड, साउथ की दो फिल्में थुनिवु और वारिसु लगी हैं। इसके अलावा अवतार द वे ऑफ वॉटर अपना जलवा दिखा रही है। तो चलिए जानते हैं कि इन फिल्मों ने सोमवार के दिन कितना कलेक्शन किया है।

Trending Videos
monday box office report avatar the way of water ved varisu thunivu collection
वेड - फोटो : Instagram

वेड
रितेश देशमुश और जेनेलिया स्टारर फिल्म वेड दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। इस फिल्म के जरिए रितेश और जेनेलिया की जोड़ी काफी साल के बाद पर्दे पर वापस आई है। इस फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो शुरुआती आंकड़ों के अनुसार वेड ने सोमवार को 70 लाख रुपये की कमाई की है। इस फिल्म का कुल कलेक्शन 55.92 करोड़ रुपये हो गया है।


इसे भी पढ़ें- J Om prakash: ऋतिक रोशन के गुरु थे नाना जे ओमप्रकाश, कुछ ऐसा था सुपरस्टार का जलवा
 
विज्ञापन
विज्ञापन
monday box office report avatar the way of water ved varisu thunivu collection
थुनिवु - फोटो : सोशल मीडिया

थुनिवु
कुछ दिनों पहले रिलीज हुई साउथ स्टार अजीत की फिल्म थुनिवु की टक्कर वारिसु से हुई थी। स्थिति यह थी कि पहले ही दिन दोनों स्टार्स के फैन्स फिल्म के लिए आपस में भिड़ गए थे। लेकिन कमाई के मामले में पहले दिन से ही विजय की फिल्म बढ़त बनाए है। कलेक्शन की बात करें तो शुरुआती आंकड़ों के अनुसार 13वें दिन इस फिल्म ने 1.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस फिल्म का कुल कलेक्शन 107.25 करोड़ रुपये हो गया है।

monday box office report avatar the way of water ved varisu thunivu collection
वारिसु - फोटो : सोशल मीडिया

वारिसु
विजय और रश्मिका मंदाना स्टारर 'वरिसु' का निर्देशन वम्सि पैदिपल्ली ने किया है। पोंगल के अवसर पर रिलीज हुई यह फिल्म पहले दिन से ही बढ़िया कमाई कर रही है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार इस फिल्म ने सोमवार को 2.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस फिल्म की कुल कमाई 152.65 करोड़ रुपये हो चुकी है।

विज्ञापन
monday box office report avatar the way of water ved varisu thunivu collection
अवतार द वे ऑफ वाटर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अवतार द वे ऑफ वॉटर
जेम्स कैमरून की फिल्म रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। फिल्म का यह छठा हफ्ता चल रहा है। कलेक्शन की बात करें तो अवतार ने 39वें दिन 44 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इस फिल्म का कुल कलेक्शन 391.41 करोड़ रुपये हो चुका है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed