फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Report: पांचवें दिन औंधे मुंह गिरी 'लाइगर', 'कार्तिकेय 2' को टक्कर दे पाएगी विक्रम की 'कोबरा'!

Tue, 30 Aug 2022 08:49 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 30 Aug 2022 08:49 AM IST
सार


 

विज्ञापन
monday box office report liger karthikeya 2 chiyaan vikram cobra advance booking
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी फिल्मों के हालात इन दिनों सही नहीं हैं। गिनी-चुनी फिल्मों को छोड़ दें तो कोई भी मूवीज टिकट खिड़की पर अपना जलवा दिखाने में कामयाब नहीं हो पा रही हैं। पिछले हफ्ते रिलीज हुई पैन इंडिया फिल्म लाइगर के हालात भी सही नहीं हैं। पैन इंडिया फिल्म होने के नाते भी लाइगर कमाई के मामले में पिछड़ रही है। वहीं इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर साउथ का बोलबाला है। साउथ की ज्यादातर फिल्में सफल हो रही हैं, सिर्फ इतना ही नहीं वहां तो छोटी बजट की फिल्में भी कामयाबी की ओर हैं। वहीं बॉलीवुड में भारी-भरकम बजट और बड़ी-बड़ी स्टारकास्ट होने के बाद भी महज बजट निकालने में फिल्मों के पसीने छूट रहे हैं। तो चलिए बताते हैं कि मंडे टेस्ट में कौन सी फिल्में पास हुईं और कौन फेल।

monday box office report liger karthikeya 2 chiyaan vikram cobra advance booking
लाइगर रिव्यू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

लाइगर
लाइगर के जरिए साउथ के अभिनेता विजय देवरकोंडा ने हिंदी में अपनी शुरुआत की है, वहीं अनन्या पांडे भी साउथ इंडस्ट्री में अपने पैर जमाने की कोशिश कर रही हैं। लेकिन दोनों की कोशिश नाकाम होती नजर आ रही है, क्योंकि लाइगर उम्मीद के मुताबिक बिल्कुल भी कलेक्शन नहीं कर रही है। दिन प्रतिदिन फिल्म के कारोबार में गिरावट ही दर्ज की जा रही है। लाइगर को पांच भाषाओं को देश भर के तकरीबन 2,500 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है। इसके बावजूद यह फिल्म कमाई के मामले अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही है। 16 करोड़ रुपये की ओपनिंग के देखने के बाद फिल्म के ब्लॉकबस्टर होने की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन दूसरे दिन फिल्म की कमाई आधे से भी कम रह गई। पांचवें दिन इस फिल्म ने तकरीबन सिर्फ 2.50 करोड़ की कमाई की है। इस हिसाब से अब तक ने फिल्म सिर्फ 38.6 करोड़ का कारोबार किया है।

monday box office report liger karthikeya 2 chiyaan vikram cobra advance booking
कार्तिकेय 2 - फोटो : सोशल मीडिया

कार्तिकेय 2
तेलुगू ब्लॉकबस्टर फिल्म कार्तिकेय 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती जा रही है। ये फिल्म हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है और दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है। टिकट खिड़की पर ये फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। इस रहस्यमय एक्शन एडवेंचर फिल्म ने तीसरे वीकएंड में भी अपनी जबरदस्त पकड़ बनाए रखी है और हिंदी वर्जन में 4.42 करोड़ का कलेक्शन कर डाला है। इसी के साथ फिल्म ने अब हिंदी में कुल 23.71 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। 'कार्तिकेय 2' अगले कुछ दिनों में वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी। 16 दिनों के बाद इसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 83 करोड़ सहित दुनिया भर में 95 करोड़ की कमाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
monday box office report liger karthikeya 2 chiyaan vikram cobra advance booking
कोबरा ट्रेलर रिलीज - फोटो : सोशल मीडिया

कोबरा
तमिल सुपरस्टार चियान विक्रम की फिल्म कोबरा का दर्शकों को काफी समय से इंतजार है। 31 अगस्त को ये फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। कोबरा को रिलीज होने में महज का दिन ही बचा है। चियान विक्रम इस फिल्म का जोर-शोर से प्रचार कर रहे हैं, वहीं अब कोबरा की एडवांस बुकिंग के आंकड़े भी सामने आने लगे हैं। अब तक के प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग में ही 2.84 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। इसकी सबसे ज्यादा बुकिंग तमिल भाषा में दर्ज की गई है। फिल्म के अब तक 1,51,013 टिकट बिके हैं, जिससे 2.58 करोड़ का कलेक्शन हुआ है। वहीं, तेलुगू भाषा में इस फिल्म के 17,248 टिकट की बिक्री हो चुकी है, जिससे 26 लाख का बिजनेस हुआ है। वहीं इसके पहले दिन के कलेक्शन की बात की जाए तो तामिलनाडु में कोबरा 15 करोड़ की ओपनिंग कर सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed