फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Akshara Singh: पवन सिंह के प्यार में दीवानी थीं अक्षरा सिंह, ब्रेकअप के बाद अभिनेत्री ने लगाए थे गंभीर आरोप

Tue, 30 Aug 2022 08:21 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 30 Aug 2022 08:21 AM IST
विज्ञापन
birthday special bhojpuri actress akshara singh life story with pawan singh and her career and hit films
अक्षरा सिंह, पवन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

भोजपुरी सिनेमा का जब भी जिक्र होता है तो इस इंडस्ट्री की धाकड़ अभिनेत्री अक्षरा सिंह का नाम हर किसी जुबां पर खुद ही आ जाता है। आज के समय में अक्षरा भोजपुरी सिनेमा की टॉप अभिनेत्रियों में से एक हैं और इस मुकाम पर पहुंचने के लिए अभिनेत्री ने कड़ी मेहनत की है। आज अक्षरा सिंह 29 साल की हो गई हैं। 30 अगस्त 1993 को बिहार के पटना जन्मी अक्षरा सिंह ने भोजपुरी सिनेमा को कई हिट फिल्में दी हैं। उनके गाने भी फैंस को दीवाना बना देते हैं। लेकिन अक्षरा सबसे ज्यादा अपनी लव लाइफ की वजह से चर्चा में रही हैं। अक्षरा और पवन सिंह का प्यार किसी छुपा नहीं है। आइए आज आपको इनकी लव स्टोरी बताते हैं।

birthday special bhojpuri actress akshara singh life story with pawan singh and her career and hit films
पवन सिंह, अक्षरा सिंह - फोटो : Instagram

रील से बने थे रियल लाइफ 
अक्षरा सिंह ने भोजपुरी सिनेमा में साल 2010 में फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। लेकिन पवन सिंह के साथ उनकी नजदीकियां साल 2015 में बढ़ने लगीं। दोनों जब भी साथ नजर आते थे तो धमाल मचा देते थे। ऐसे में फैंस के बीच भी दोनों को साथ देखने की डिमांड बढ़ने लगी और फिर दोनों भोजपुरी सिनेमा की हिट जोड़ी साबित हुए। अक्षरा और पवन सिंह के गाने 'भर जाता ढोड़ी में पसीना', 'तनी फेरे दी करवटिया', 'हमऊ जवान बानी तुहु जवान', और 'पातर छीतर छोटकी जहजिया' आज भी लोगों की जुबान पर छाए हुए हैं।

birthday special bhojpuri actress akshara singh life story with pawan singh and her career and hit films
पवन सिंह और अक्षरा सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

कैसे खत्म हुआ दोनों का रिश्ता
अक्षरा सिंह और पवन सिंह लगभग तीन साल तक एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहे थे। इस दौरान अक्षरा पवन पर प्यार लुटाने का एक भी मौका नहीं छोड़ती थीं और अभिनेता के साथ हर मुश्किल समय में खड़ी रहती थीं। इतना ही नहीं, अक्षरा सिंह पवन सिंह से शादी करना चाहती थीं। लेकिन पवन सिंह ने रातों-रात ज्योति सिंह से शादी करके हर किसी को हैरान कर दिया। इसके बाद से ही दोनों हमेशा के लिए अलग हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
birthday special bhojpuri actress akshara singh life story with pawan singh and her career and hit films
अक्षरा सिंह, पवन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

पवन सिंह पर अक्षरा के आरोप
पवन सिंह से सारे रिश्ते खत्म करने के बाद अक्षरा सिंह ने एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था, 'शादी के बाद मैं किसी की लाइफ में दखलंदाजी नहीं करना चाहती थी। ना ही मैं किसी की रखैल बनकर रहना चाहती थी। किसी और महिला की जिन्दगी भी बर्बाद नहीं करना चाहती थी।'

विज्ञापन
birthday special bhojpuri actress akshara singh life story with pawan singh and her career and hit films
अक्षरा सिंह - फोटो : insta

हालांकि, अक्षरा सिंह ने पवन सिंह पर धमकी देने का आरोप लगाते हुए केस भी दर्ज करवाया था। अक्षरा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब से उन्होंने पवन सिंह के खिलाफ इंटरव्यू दिया है, तब से ही वह उन्हें धमकियां दिलवा रहे हैं। वह मुझे फोन कर रहे हैं और गालियां दिलवा रहे हैं। सोशल मीडिया पर दूसरे नाम के अकाउंट से बदनाम करने की को कोशिश कर रहे हैं। लेकिन वह सोचते हैं कि मैं इन सबसे डरकर भाग जाऊंगी या सुसाइड कर लूंगी तो ऐसा कुछ नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed