सिनेमाघरों में आज दो फिल्में अक्षय कुमार की राम सेतु और अजय देवगन की थैंक गॉड रिलीज हो रही हैं। मेकर्स को उम्मीद है कि दोनों ही फिल्में पहले दिन बंपर ओपनिंग कर सकती हैं, क्योंकि त्योहार और छुट्टी का मौका है। इसके अलावा कांतारा, पीएस-1 और ब्लैक एडम के भी आंकड़े सामने आ गए हैं। तो चलिए बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट में जानते हैं कि किस फिल्म को त्योहार का फायदा मिला और कौन ठंडे बस्ते में चली गई।
Box Office Report: पहले दिन कैसा रहेगा 'राम सेतु' और 'थैंक गॉड' का हाल, दिवाली की छुट्टी का किसे मिला फायदा?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राम सेतु
अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नांडिस और नुसरत भरूचा स्टारर फिल्म राम सेतु आज रिलीज हो रही है। इस फिल्म को देशभर के करीब 3000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। फिल्म ‘राम सेतु’ की ओपनिंग करीब 17 करोड़ रुपये रहने की उम्मीद है। इस हिसाब से ये राम सेतु के लिए औसत से कम ओपनिंग मानी जाएगी।
इसे भी पढ़ें- Bigg Boss 16: बड़े पर्दे पर भी अपनी किस्मत आजमा चुके हैं बिग बॉस के ये प्रतिभागी, लिस्ट देख रह जाएंगे हैरान
थैंक गॉड
अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत स्टारर थैंक गॉड एक कॉमेडी फिल्म है। ये फिल्म करीब ढाई हजार स्क्रीन्स पर रिलीज की गई है। माना जा रहा है कि पहले दिन थैंक गॉड कोई जबरदस्त धमाका करेगी। ये फिल्म करीब 15 करोड़ रुपये के साथ ओपनिंग कर सकती है।
ब्लैक एडम
सुपरस्टार एक्टर ड्वेन जॉनसन की फिल्म सिनेमाघरों में बेहद ही धीमी रफ्तार से चल रही है। ओपनिंग डे से ही खराब शुरुआत करने वाली इस फिल्म ही हालत सुधरती नजर नहीं आ रही है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार सोमवार को ब्लैक एडम ने महज चार करोड़ का कलेक्शन किया है। इस फिल्म का कुल कारोबार 27.93 करोड़ रुपये हो गया है।
पोन्नियन सेल्वन
मणिरत्नम की फिल्म पोन्नियन सेल्वन का जलवा अभी भी बरकरार है। धमाकेदार ओपनिंग करने वाली इस फिल्म का 25वें दिन का कलेक्शन 1.50 करोड़ रुपये रहा है। वहीं इस फिल्म का कुल कारोबार 258.91 करोड़ रुपये हो गया है।