{"_id":"5d189ab48ebc3e3cab04a782","slug":"monday-flashback-ayesha-julka-quit-film-industry-know-what-she-is-doing-now","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"करियर के पीक पर आकर इस एक्ट्रेस ने छोड़ दी थी फिल्म इंडस्ट्री, अब बिजनेस कर कमा रहीं पैसे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
करियर के पीक पर आकर इस एक्ट्रेस ने छोड़ दी थी फिल्म इंडस्ट्री, अब बिजनेस कर कमा रहीं पैसे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Mon, 01 Jul 2019 07:47 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
ayesha julka
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म 'जो जीता वही सिकंदर' में आमिर खान की हीरोइन बन आयशा जुल्का ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं । आयशा जुल्का ने 90 के दशक में कई हिट फिल्मों में काम किया । आज 'गुमनाम सितारे' कॉलम में हम आपको आयशा जुल्का के बारे में बताने जा रहे हैं । आयशा ने उस समय के हर बड़े हीरो के साथ काम किया ।
2 of 5
ayesha julka
आयशा पिछले कुछ सालों से बॉलीवुड से दूर हैं । उनकी हिट फिल्मों में 'दलाल', 'खिलाड़ी', 'मुकद्दर', 'मासूम', 'एक राजा रानी' और 'मीत मेरे मन के' है । हिंदी के अलावा उन्होंने उडि़या फिल्मों में भी काम किया ।
3 of 5
आयशा जुल्का
इन फिल्मों ने आयशा जुल्का के स्टारडम की इबारत लिखी और उस दौर की सबसे पॉपुलर हीरोइनों की लाइन में ला खड़ा किया, लेकिन करियर की ऊंचाइयों पर पहुंच आयशा ने फिल्मों को अलविदा कह दिया। आज उनका फिल्मों से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आयशा जुल्का
बेशक वो फिल्मी दुनिया से आज गुमनाम हैं, लेकिन बिजनेस फील्ड में वो खूब नाम कमा रही हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में दी थी । आयशा ने बताया था, 'मैं इन दिनों अपनी कंपनी SamRock के काम में बिजी हूं । ये कंपनी मैंने अपनी पति के साथ मिलकर खोली है ।'
विज्ञापन
5 of 5
आयशा जुल्का
आयशा के पति का नाम समीर वाशी है । इस कंपनी के अलावा आयशा का स्पा बिजनेस भी है, जिसका नाम अनंता है। साथ ही उनका Additions नाम से क्लोदिंग ब्रांड भी है । ये काफी पॉपुलर है । वो एक बेहतरीन डिजाइनर भी हैं। इन सबके अलावा आयशा का गोवा में एक बुटीक रिजार्ट है । इन सभी बिजनेस को मिला दिया जाए तो आयशा जुल्का का अंपायर और उसका टर्नओवर अरबों का है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।