सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

दर्शकों में खौफ पैदा करने वाले इस विलेन की ऐसे हुई थी मौत, हीरो भी इनके आगे पड़ जाते थे फीके

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Mon, 28 Oct 2019 12:48 PM IST
विज्ञापन
monday flashback sadashiv amrapurkar played villain role
sadashiv - फोटो : social media
हिंदी फिल्मों में हीरो तब तक हीरो नहीं होता जब तक उसमें कोई विलेन ना हो। हीरो की तरह विलेन का रोल भी बहुत महत्वपूर्ण होता है । बॉलीवुड में कुछ विलेन तो ऐसे रहे जो हीरो पर भी भारी पड़ जाते थे । आज हम आपको ऐसे ही एक एक्टर के बारे में बताते हैं । जिसने दर्शकों में खौफ पैदा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी । इस एक्टर का नाम है सदाशिव अमरापुरकर।
Trending Videos
monday flashback sadashiv amrapurkar played villain role
sadashiv amrapurkar - फोटो : social media
सदाशिव ने फिल्म 'सड़क' में खतरनाक विलेन का रोल निभाया था । वो दर्शकों के पसंदीदा खलनायकों में से एक हुआ करते थे। सदाशिव का निधन साल 2014 में फेफड़ों में संक्रमण की बीमारी के चलते हो गया था। लेकिन उनकी अदाकारी को लोग आज भी नहीं भूल पाए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
monday flashback sadashiv amrapurkar played villain role
सदाशिव अमरापुरकर
सदाशिव ने बॉलीवुड के लगभग सभी सुपरस्टार्स के साथ काम किया है। इनमें धर्मेंद्र, अमिताभ बच्चन लेकर आमिर, संजय दत्त और सलमान खान तक शामिल हैं। सदाशिव का सबसे यादगार रोल फिल्म 'सड़क' का था। इस फिल्म में उन्होंने 'किन्नर' का रोल किया था। जो लोगों ने बहुत पसंद किया था।
monday flashback sadashiv amrapurkar played villain role
सदाशिव अमरापुरकर
सदाशिव को पहला ब्रेक मेकर गोविंद निहलानी ने फिल्म 'अर्द्ध सत्य' में दिया था। हालांकि रोल छोटा था लेकिन उनके किरदार की काफी तारीफ हुई थी। इस फिल्म के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था। इसके बाद विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म खामोश में सदाशिव ने बेहतरीन भूमिका निभाई थी। 
विज्ञापन
monday flashback sadashiv amrapurkar played villain role
सदाशिव अमरापुरकर
अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म आखिरी रास्ता में भी सदाशिव ने बेहतरीन किरदार निभाया था। इसमें सदाशिव निगेटिव किरदार में थे। धर्मेंद्र सदाशिव को अपने लिए काफी लकी मानते थे। वैसे तो सदाशिव ने अपना करियर उन दिनों शुरू किया जब धर्मेंद्र शिखर पर थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed