फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Monday Flashback: जब माधुरी दीक्षित के साथ आमिर ने कर दी थी गंदी हरकत! हॉकी से मारने दौड़ पड़ी थीं एक्ट्रेस

Mon, 12 Dec 2022 09:57 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 12 Dec 2022 09:57 AM IST
विज्ञापन
Monday Flashback: When Aamir Khan do Prank with Madhuri Dixit during Dil movie actress run behind him to beat
आमिर खान-माधुरी दीक्षित - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्मी सितारे शूटिेंग के दौरान हंसी-मजाक के पल भी गुजारते हैं। महीनों चलने वाली फिल्मों की तैयारी में कुछ स्टार्स के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग हो जाती है। ऐसे में शूटिंग के बीच में वे खूब मस्ती भी करते हैं। मगर, कई बार हंसी-मजाक में कुछ स्टार्स सीमाएं पार कर बैठते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐसा ही कुछ एक बार आमिर खान ने किया था। उन्होंने मजाक-मजाक में माधुरी दीक्षित के साथ कुछ ऐसी हरकत कर दी कि वह उनके पीछे हॉकी लेकर दौड़ पड़ीं। क्या हुआ था ऐसा, आइए जानते हैं...

Monday Flashback: When Aamir Khan do Prank with Madhuri Dixit during Dil movie actress run behind him to beat
आमिर खान-माधुरी दीक्षित - फोटो : सोशल मीडिया

यह बात है 1990 में आई फिल्म 'दिल' की शूटिंग के दौरान की। इस फिल्म में आमिर और माधुरी दीक्षित की जोड़ी खूब पसंद की गई। एक रोज इस फिल्म की शूटिंग के दौरान आमिर खान ने एक्ट्रेस के साथ एक प्रैंक किया। दरअसल, आमिर खान अपने काम को परफेक्शन के साथ करने के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा उन्हें प्रैंकमास्टर भी कहा जाता है। वह अपने को-स्टार्स के साथ काफी मजाक करते हैं। ऐसा ही मजाक उन्होंने माधुरी दीक्षित के साथ कर दिया। लेकिन, इसके बाद माधुरी दीक्षित का गुस्सा सातवें आसमान पर जा पहुंचा।
Sanjay Dutt: साउथ में दोबारा धमाल मचाने को तैयार संजय दत्त, धनुष की फिल्म में बनेंगे विलेन!

Monday Flashback: When Aamir Khan do Prank with Madhuri Dixit during Dil movie actress run behind him to beat
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आमिर ने माधुरी से कहा कि मैं हाथ देखकर लोगों के बारे में बता सकता हूं। इसके बाद उन्होंने माधुरी दीक्षित का हाथ देखना शुरू किया। फिर आमिर हाथ देखते हुए उनसे कहने लगे, 'तुम काफी इमोशनल हो, तुम लोगों पर आसानी से भरोसा कर लेती हो और इस कारण वो तुम्हें बेवाकूफ बना देते हैं, जैसे मैं बना रहा हूं और ये कहते ही आमिर ने उनके हाथ पर थूक दिया।'
Moving With Malaika: नोरा ने गुस्से में छोड़ा सेट, करण जौहर ने मलाइका से पूछे पर्सनल सवाल, देखें शो का प्रोमो

विज्ञापन
विज्ञापन
Monday Flashback: When Aamir Khan do Prank with Madhuri Dixit during Dil movie actress run behind him to beat
माधुरी दीक्षित - फोटो : instagram

बता दें कि इस किस्से के बार में आमिर खान ने खुद फरहान अख्तर के शो 'ओए ! इट्स फ्राइडे' में बताया था। आमिर ने कहा था कि 'मेरा मजाक माधुरी दीक्षित को पसंद नहीं आया था, और वो गुस्से में हॉकी लेकर मेरे पीछे मुझे मारने दौड़ पड़ी थीं।' बता दें, इस किस्से का जिक्र एक बार सोशल मीडिया पर माधुरी दीक्षित भी कर चुकी हैं। 
Shweta Tripathi: श्वेता के लिए आसान नहीं रहा 'मिर्जापुर' वाली गोलू का रोल, बोलीं- लेनी पड़ी थी काउंसलर की मदद

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed