फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Monday Flashback: जब राजेश खन्ना पर फेंके गए थे अंडे, मंजर देख नहीं रुक रहे थे काका के आंसू

Mon, 24 Apr 2023 02:33 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 24 Apr 2023 02:33 PM IST
विज्ञापन
Monday Flashback: When Rajesh Khanna Was On Stage Showered With Banana Peels And Eggs Kaka Wept Bitterly
राजेश खन्ना - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार कहे जाने वाले दिवंगत एक्टर राजेश खन्ना की दीवानगी किसी से छिपी नहीं रही। शानदार अभिनय के बूते काका ने फैंस के दिलों पर राज किया। मगर, शुरुआत में उनका थिएटर का अनुभव इतना अच्छा नहीं रहा। रिपोर्ट्स के मुताबिक राजेश खन्ना जब पहली बार स्टेज पर चढ़े थे तो एक लाइन भी नहीं बोल पाए थे। डर के मारे उनकी हालत खराब हो गई थी। हालांकि, वक्त के साथ उन्होंने खुद को तराशा और एक दिन थिएटर में अपनी परफॉर्मेंस से उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया। मगर, इस राह में उन्हें कई कड़वे अनुभव हुए। ऐसा ही एक किस्सा आज मंडे फ्लैशबैक में हम आपसे साझा कर रहे हैं...

Monday Flashback: When Rajesh Khanna Was On Stage Showered With Banana Peels And Eggs Kaka Wept Bitterly
राजेश खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

राजेश खन्ना उस वक्त जतिन खन्ना के नाम से जाने जाते थे। थिएटर के शुरुआती दिनों में उन्होंने तमाम दिक्कतों का सामना किया। उस दौर में वह अपनी जमीन बनाने की कोशिश में जुटे हुए थे और दिन-रात नाटक की रिहर्सल में जुटे हुए थे। बीच में उन्हें उस दौर की मशहूर एक्ट्रेस गीता बाली के साथ काम करने का मौका मिलते-मिलते रह गया तो थोड़े उदास हुए, लेकिन फिर से थिएटर में खुद को व्यस्त कर लिया। एक इंटर कॉलेज प्रतियोगिता होने वाली थी और जतिन एक नाटक में अहम रोल कर रहे थे।

Monday Flashback: When Rajesh Khanna Was On Stage Showered With Banana Peels And Eggs Kaka Wept Bitterly
राजेश खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

कॉलेज के दिनों में राजेश के एक दोस्त थे गुरनाम, उन्हें भी थियेटर का शौक था। राजेश खन्ना के सुपरस्टार बनने के बाद यही गुरनाम उनके बेहद करीब रहे और वर्षों तक राजेश खन्ना के मैनेजर और सेक्रेटरी रहे। गुरनाम के एक दोस्त थे प्रशांत कुमार रॉय। उन्हें नाटक देखने का शौक था, नाटक के दौरान ही प्रशांत की राजेश खन्ना से मुलाकात हुई, बाद में ये 22 साल तक राजेश खन्ना के ऑफिस सेक्रेटरी रहे।
Varun-Arjun: एक्टिंग स्कूल में एक ही लड़की को डेट कर रहे थे वरुण और अर्जुन, एक्टर ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
Monday Flashback: When Rajesh Khanna Was On Stage Showered With Banana Peels And Eggs Kaka Wept Bitterly
राजेश खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

प्रशांत कुमार रॉय ने एक बातचीत के दौरान बताया था, 'जिस दिन नाटक होना था, उस दिन कॉलेज के अपोजिट ग्रुप से किसी बात पर जतिन (राजेश खन्ना) की बहस हो गई।  झगड़े के बाद उन लोगों ने बदला लेने के लिए नाटक को खराब करने की योजना बनाई थी। सब ठीक था, नाटक शुरू हुआ, स्टेज पर जैसे ही जतिन की एंट्री हुई, उसी समय केले के छिलकों और अंडों की बौछार होने लगी। जतिन को काटो तो खून नहीं, वह स्टेज पर खड़ा का खड़ा रह गया। इसके बाद दोनों ग्रुप में भिड़ंत हो गई और नाटक रद्द हो गया।'
Sushmita Sen: जब 15 साल के लड़के ने की थी सुष्मिता सेन से छेड़छाड़, एक्ट्रेस ने उठाया था यह कदम

विज्ञापन
Monday Flashback: When Rajesh Khanna Was On Stage Showered With Banana Peels And Eggs Kaka Wept Bitterly
राजेश खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद काका मंच के पीछे आए और फूट-फूट कर रोने लगे। रोते हुए वह बार-बार यही कह रहे थे कि 'इस नाटक के लिए दिन-रात मेहनत की थी, सब बर्बाद हो गया। मैं इतनी मेहनत करता हूं लोग मेरा काम क्यों बिगाड़ते हैं? मेरे सपने कभी पूरे नहीं होंगे।' वहां मौजूद दोस्तों ने जतिन को समझाया और फिर उन्हें लेकर बाहर घूमने गए। तब किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि एक दिन ये रोता हुआ शख्स फिल्म इंडस्ट्री पर राज करेगा। आगे चलकर राजेश खन्ना ने इंडस्ट्री में क्या मुकाम हासिल किया, यह किसी से छिपा नहीं है।
Zeenat Aman: लो हो गया खुलासा! जीनत अमान ने खुद बताया 71 की उम्र में इंस्टाग्राम पर क्यों किया डेब्यू

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed