अभिनेत्री रेखा बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकाराओं में शुमार हैं। आज भी उनके चेहरे का नूर बरकरार है। अपने दौर में तो उनके अभिनय और लुक्स दोनों का बोलबाला था। दूसरी, तरफ अभिनेत्री रीना रॉय भी इंडस्ट्री की चर्चित हीरोइनों में शुमार रही हैं। रेखा और रीन रॉय, दोनों मशहूर एक्ट्रेस ने एक से बढ़कर एक शानदार फिल्मों में अभिनय किया है। वर्ष 1976 में आई फिल्म 'नागिन' में दोनों ने साथ में स्क्रीन शेयर की। मगर, एक रोज फिल्म की शूटिंग के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि रेखा ने सेट पर जमकर हंगामा किया।
Monday Flashback: जब रीना रॉय की वजह से रेखा ने सेट पर किया था खूब हंगामा, प्रोड्यूसर के सामने रख दी थी शर्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि रेखा और रीना रॉय अभिनीत फिल्म 'नागिन' को राजकुमार कोहली ने प्रोड्यूस किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में रेखा और सुनील दत्त पर एक गाना शूट किया गया था। गाने के बोल थे- 'तेरे इश्क का मुझपे हुआ ये असर है'। इस गाने के लिए कई ड्रेसेज रिजेक्ट करने के बाद रेखा ने अपने लिए एक ड्रेस फाइनल की। किसी कारण से रेखा के गाने से पहले रीना रॉय और जितेंद्र पर 'तेरे संग प्यार मैं नहीं तोड़ना' गाना शूट किया जाने लगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस दौरान यह गाना शूट किया जाना था, उस दौरान रेखा भी वहां मौजूद थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेखा ने देखा कि रीना रॉय ने जो ड्रेस पहनी है, वह उनकी ड्रेस से काफी अच्छी है। इस बात से वह आगबबूला हो गईं।
OTT: अपराध की सच्ची घटनाओं पर बनी इन फिल्मों को देख कांप जाएगी रूह, सीरियल किलर की हैवानियत से कराएंगी रूबरू
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रीना रॉय की ड्रेस देखकर रेखा इतनी भड़क गईं की सीधे प्रोडेयूसर राजकुमार कोहली के पास जा पहुंचीं। गुस्से में उनसे बोलीं, 'मेरी ड्रेस बदलिए।' प्रोड्यूसर ने हैरान होकर उनसे कहा, 'आपकी ड्रेस तो तैयार हो गई है'। लेकिन रेखा ने साफ कह दिया कि 'उस ड्रेस में मैं शूट नहीं करूंगी। आपने रीना रॉय को मुझसे अच्छी ड्रेस दी है। मुझे उससे अच्छी ड्रेस दीजिए वरना किसी और से गाना शूट करवा लीजिए।'
Alia Bhatt Delivery: कपूर खानदान में गूंजी किलकारी, आलिया भट्ट ने बेबी गर्ल को दिया जन्म
रिपोर्ट्स के मुताबिक रेखा की इस शर्त के बाद प्रोड्यूसर्स के पास कोई रास्ता नहीं बचा। दरअसल, रेखा उन दिनों इंडस्ट्री का बहुत बड़ा नाम थीं। ऐसे में कोई फिल्म प्रोड्यूसर उनकी नाराजगी नहीं झेल सकता था। आखिरकार राजकुमार कोहली को रेखा की बात माननी पड़ी, तब जाकर गाना शूट किया गया। बता दें कि रेखा और रीन रॉय अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्रियां रह चुकी हैं। दोनो ही अपने लव अफेयर को लेकर भी काफी चर्चित रही थीं। रेखा का नाम जहां अमिताभ बच्चन के साथ जुड़ा, वहीं रीना रॉय का नाम शत्रुघ्न सिन्हा के साथ जोड़ा जाता था।
किस्सा KISS का: इस अभिनेत्री ने किया था भारतीय सिनेमा का पहला किसिंग सीन, जानें कैसे हुई थी शूटिंग