जिस सीरीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था वो रिलीज हो चुकी है। जी हां प्रोफेसर सर्जियो और उनकी टीम एक बार फिर से अपने दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए आ चुके हैं। मनी हाइस्ट की चार सीरीज रिलीज होने के बाद हर किसी को पांचवीं कड़ी का बेसब्री से इंतजार था। हर कोई यही जानना चाहता था कि आखिर प्रोफेसर और उनकी टीम का क्या हुआ। बता दें कि मनी हाइस्ट रिलीज होने के बाद प्रोफेसर यानी की अल्वारो मोर्ते की दुनियाभर में फैन फॉलोइंग बढ गई है और अब प्रशंसकों ने उनका एक और कनेक्शन खोज निकाला है।
Money Heist: पाकिस्तान में मौजूद है 'प्रोफेसर' का हमशक्ल, ग्रोसरी स्टोर में करता है काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई पुलिस ने साझा किया था वीडियो
कुछ दिनों पहले ही नेटफ्लिक्स पर प्रसारित हुए ‘मनी हाइस्ट’ के टाइटल सॉन्ग ‘बेला चाओ’ पर परफॉर्म करते हुए मुंबई पुलिस ने एक वीडियो साझा किया था। 'खाकी स्टूडियो' बैंड ने फेमस सॉन्ग से इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत लिया। इस वीडियो को मुंबई पुलिस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया और कैप्शन में लिखा, ‘हम हमेशा नए ट्रेंड्स और ट्रैकशन का पता लगाने की कोशिश करते हैं। हम सुरक्षा के मौसम को कभी खत्म नहीं होने देंगे।'
हर कोई था उत्साहित
मनी हाइस्ट में प्रोफेसर सर्जियों के अलावा, ‘टोक्यो’, बर्लिन, रियो, डेनवर, रकेल सहित हर किरदार ने अपने दमदार अभिनय से दर्शकों के दिलों में अपनी एक अलग जगह बनाई है। यही वजह है कि इस पांचवे सीजन की पहली झलक जब दर्शकों के सामने आई तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। जैसे ही पांचवें सीजन के कुछ एपिसोड्स आए अधिकतर लोगों ने पहले ही दिन सभी एपिसोड देख डाले।
दो भागों में हुआ रिलीज
सीरीज के रिलीज होने के समय की जानकारी देते हुए नेटफ्लिक्स ने बताया था कि मनी हाइस्ट के आखिरी सीजन को दो भागों में रिलीज किया जा रहा है। इसके तहत सीरीज के 5वें सीजन का भाग- 1 शुक्रवार को दोपहर 12.30 बजे प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम कर गया। मनी हाइस्ट के लिए फैंस की दीवानगी के चलते नेटफ्लिक्स ने इसकी इमोजी भी जारी की थी। नेटफ्लिक्स ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘अगर आप यह इमोजी देख पा रहे हैं तो अपना मास्क पहनने का समय आ गया है, क्योंकि मनी हाइस्ट आ रहा है।’
3 दिसंबर को रिलीज होगा दूसरा भाग
इस सीजन का दूसरा भाग 3 दिसंबर को दोपहर 1ः30 बजे जारी किया जाएगा। बीते सीजन में दर्शकों में जबरदस्त मनोरंजन करने वाली इस सीरीज के फाइनल सीजन को लेकर काफी उत्साहित हैं। वह यह जानने को बेताब है कि इस बार प्रोफेसर की टीम क्या करती है और प्रोफेसर और एलिसिया की लड़ाई का क्या अंत होता है। मनी हाइस्ट एक स्पेनिश लैंग्वेज की वेब सीरीज है।

कमेंट
कमेंट X