{"_id":"600493e46fa6cd1a686a0473","slug":"monica-bedi-birthday-know-actress-connection-with-underworld-don-abu-salem","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Monica Bedi Birthday: 46 साल की हुईं मोनिका बेदी, अंडरवर्ल्ड के साथ नाम जुड़ते ही हो गया था ऐसा हाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Monica Bedi Birthday: 46 साल की हुईं मोनिका बेदी, अंडरवर्ल्ड के साथ नाम जुड़ते ही हो गया था ऐसा हाल
बॉलीवुड में एक समय पर बड़ी हीरोइनों में शुमार रहने वालीं मोनिका बेदी आज अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं। मोनिका का जन्म 18 जनवरी 1975 को हुआ था। उनकी कई फिल्में हिट रही थीं। मोनिका का करियर जिस समय ऊंचाइयों पर था उसी समय उनका नाम अंडरवर्ल्ड से जुड़ जाने की वजह से उनकी जिंदगी पूरी तरह से बदल गई। मोनिका बेदी और अंडरवर्ल्ड डॉन अबु सलेम की लव स्टोरी काफी चर्चा में रही थी। मोनिका के जन्मदिन पर आपको बताते हैं उनकी इस खास लव स्टोरी के बारे में...
2 of 8
Monica Bedi
- फोटो : social media
मोनिका ने खुद एक इंटरव्यू के दौरान अपनी लव स्टोरी के बारे में बताया था। मोनिका ने बताया था कि एक्ट्रेस होने के नाते उनकी स्टेज शो के ऑफर में दिलचस्पी थी। मोनिका के मुताबिक, उन्होंने अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिम और छोटा शकील का नाम तो सुना था लेकिन अबु सलेम के नाम से वाकिफ नहीं थी। 1998 में मोनिका पहली दफा फोन पर अबु सलेम के संपर्क में आईं। मोनिका दुबई में थीं, फोन पर उन्हें दुबई में एक स्टेज शो करने का ऑफर मिला था।
3 of 8
अबू सलेम और मोनिका बेदी
स्टेज शो के दौरान अबु ने खुद को एक कारोबारी बताया था। शो के पहले अबु नाम बदलकर बातें करता था। लेकिन उसके बात करने का अंदाज ऐसा था कि पहली मुलाकात से पहले ही वो उसे पसंद करने लगी थीं। मोनिका की मानें तो, 'फोन पर हमारी बातें होती थीं लेकिन मुझे लगता था कि कहीं न कहीं हम-दोनों के बीच कोई कनेक्शन जरूर है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि किसी शख्स से फोन पर बातें करते-करते मैं उसे इस कदर पसंद करने लगूंगी कि बिना बात किये रहा नहीं जाएगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
मोनिका बेदी
आगे मोनिका ने बताया था कि, 'मैं ये नहीं कहूंगी कि मैं उसके प्यार में पड़ गई थी, लेकिन हां, ये जरूर है कि मैं उसे पसंद करने लगी थी। इतना कि पूरे दिन मैं उसके फोन का बेसब्री से इंतजार करने लगी थी और जब फोन नहीं आता तो मैं परेशान हो उठती थी। फोन पर बात करने के दौरान अबु मुझे बहुत ही संजीदा और सुलझे हुए इंसान लगे। उनसे बातें करके लगता था कि जैसे वो बहुत ही क्लोज फ्रेंड हैं। मैं उनसे फोन पर अपनी सारी बातें शेयर करने लगी थी। दुबई में शो के बाद हम दोनों इतने करीब आ गए कि अबु हर आधे घंटे में मुझे फोन लगा देते थे।'
विज्ञापन
5 of 8
मोनिका बेदी
- फोटो : instagram/memonicabedi
मोनिका ने आगे बताया था 'वो मेरी काफी परवाह करने लगे थे। दुबई में दो बार मिलने के बाद मैं मुंबई वापस आई तो मैंने अबु को मुंबई आने के लिए कहा। लोकिन वो हमेशा कोई बहाना बना देते। अबु ने मुझे अपना नाम अर्सलान अली बताया था। अबु हमेशा यही नाम इस्तेमाल करते थे। यहां तक कि जब पुर्तगाल में हम गिरफ्तार हुए तब भी अबु ने अपना नाम अर्सलान अली बताया था। अबु नहीं चाहता था कि मैं दुबई से वापस मुंबई जाऊं। इसलिए जब मैं मुंबई में थी तो अबु ने मुझे दुबई आने के लिए फोन किया और कहा कि अगर मुंबई में रहूंगी तो परेशानी में पड़ जाऊंगी।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।