फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Monica Dogra: SEXUALITY पर मोनिका डोगरा का चौंकाने वाला खुलासा, बोलीं- एहसास हुआ तो लगा कि मैं खत्म हो गई

Mon, 11 Jul 2022 07:27 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 11 Jul 2022 07:27 PM IST
विज्ञापन
Monica Dogra is pansexual revealed she was molested by her cousins and ashamed on his gender
मोनिका डोगरा - फोटो : सोशल मीडिया

एक्ट्रेस और सिंगर मोनिका डोगरा ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया है। अभिनेत्री ने बताया है कि वह पैनसेक्सुअल हैं और इस बारे में उन्हें भी कुछ समय पहले पता चला है। अभिनेत्री के मुताबिक, जब उन्हें इस बारे में पता चला था तब वह अपनी सेक्सुअलिटी को लेकर काफी ज्यादा शर्मिंदा थीं। मोनिका ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में छेड़छाड़ जैसे मुद्दें पर भी बात की है। 

Monica Dogra is pansexual revealed she was molested by her cousins and ashamed on his gender
मोनिका डोगरा - फोटो : सोशल मीडिया

मोनिका डोगरा ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने पहली बार पांच से छह साल पहले पैनसेक्सुअलिटी के बारे में सुना था और तब ही उन्हें पता चला था कि वह भी पैनसेक्सुअल हैं। अभिनेत्री का कहना है कि जब मैं बड़ी हो रही थी तब तक मेरे लिए सब ब्लैक एंड व्हाइट था। आप या तो गे हो सकते हैं या फिर स्ट्रैट। अगर आप गे होते हैं तो ये भी सच है कि आपको कोई स्वीकार नहीं करेगा। गे बेशक बोलचाल की भाषा का शब्द है। इसके साथ ही अभिनेत्री ने ये भी बताया कि वह अपनी सेक्सुअलिटी पर शर्मिंदा थीं। 

Monica Dogra is pansexual revealed she was molested by her cousins and ashamed on his gender
मोनिका डोगरा - फोटो : सोशल मीडिया

मोनिदा डोगरा ने बताया कि एक कजिन ने उनके साथ छेड़छाड़ की थी और एक दोस्त भी उन्हें गलत तरह से स्पर्श करता था। मोनिका का कहना है कि मेरे लिए अपनी बात दुनिया के सामने रखना का सबसे अच्छा जरिए मेरी कला है। अगर आप लोगों ने मेरे म्यूजिक वीडियो देखे हैं तो पाएंगे कि मैं लंबे समय से अपने बारे में बता रही हूं। मोनिका अपनी बात रखते हुए बोलीं कि कॉलेज के दिनों तक मैंने कोई अनुभव नहीं लिया था। लेकिन जब एक पार्टी में मैं नशे में थी। तब मुझे लगा कि एक महिला से मुझे प्यार हो गया, जो खुद को मर्दाना की तरह पेश कर रही थी। वास्तव में मेरा दिमाग खराब हो गया था। तब तक मैं खुद को स्ट्रैट मानती थीं।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Monica Dogra is pansexual revealed she was molested by her cousins and ashamed on his gender
मोनिका डोगरा - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री ने आगे बताया कि उस वक्त मुझे ये भी लगा था कि मैं बायसेक्सुअल हूं। लेकिन फिर मैंने पैनसेक्सुअल के बारे सुना। तब ही मुझे लगा कि यह शब्द मेरे ऊपर भी फिट बैठता है। अभिनेत्री ने ये भी कहा कि जब मैं छोटी थी तब कभी टॉम ब्वॉय की तरह हो जाती थी और कभी महिलाओं की तरह। मुझे याद है कि जब मुझे पहली बार अपने ब्रेस्ट का एहसास हुआ था तब मैं रोने लगी थी। मुझे लगा मेरी जिंदगी अब खत्म हो गई है। मेरी आजादी छिन गई है। मैं एक महिला बन रही थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed