वासन बाला द्वारा निर्देशित कॉमेडी थ्रिलर 'मोनिका ओ माय डार्लिंग' आज रिलीज हो गई है। इस फिल्म में राजकुमार राव, हुमा कुरैशी, राधिका आप्टे, सिकंदर खेर और कांआक्षा रंज नकपूर ने मुख्य भूमिका निभाई है। गुरुवार की रात फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई थी, जिसमें इंडस्ट्री के तमाम सितारों ने शिरकत की थी। इस दौरान सिकंदर खेर के दोस्त विक्की कौशल और अभिषेक बच्चन भी मौजूद रहे, जिनके बीच कमाल की केमिस्ट्री देखने को मिली।
Monica O My Darling: सिकंदर खेर ने विक्की-अभिषेक संग की मस्ती, फिल्म की स्क्रीनिंग पर हाथ थामे बुलाया अपनी बहन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्क्रीनिंग के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इसमें सिकंदर खेर अपने बचपन के दोस्त अभिषेक बच्चन और विक्की कौशल का स्वागत करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वह उनका हाथ पकड़ कर चल रहे हैं और पैपराजी से कहते हैं कि मेरी दोनों बहने आई हैं। 'बहनें' कहे जाने पर विक्की और अभिषेक हंस पड़े। सोशल मीडिया यूजर को तीनों की दोस्ती काफी बढ़िया लग रही हैं और वह उनकी तारीफ कर रहे हैं।
Aashika Bhatia: क्या आशिका भाटिया ने छोड़ा ग्लैमरस वर्ल्ड का मोह? 'मोटी-भैंस' कहकर लोगों ने किया था ट्रोल
'मोनिका ओ माय डार्लिंग' की स्क्रीनिंग में अनुपम खेर और किरण खेर भी शामिल हुए। अनुपम जहां ब्लैक कैजुअल कपड़ों में नजर आए, तो किरण खेर ब्लैक एंड व्हाइट चेक टॉप और ब्लैक पैंट में थीं। तीनों के परिवार ने एक साथ पैपराजी के लिए पोज दिए। इनके अलावा स्क्रीनिंग में शामिल होने वालों में सोनाक्षी सिन्हा, जहीर इकबाल, अर्जुन कपूर, वाणी कपूर, विजय वर्मा, साकिब सलीम और शहनाज गिल शामिल थे।
Jacqueline Fernandez: कोर्ट में आज होगा जैकलीन की किस्मत का फैसला, क्या मनी लॉर्डिंग केस में जाएंगी जेल?
बता दें कि 'मोनिका ओ माय डार्लिंग' एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है, जो रातों रात करोड़पति बनने के जुगाड़ में लगा हुआ है, जिसे कुछ असहज साथी मिलते हैं और सभी साथ में मिलकर एक मर्डर का प्लान बनाते हैं।वासन बाला द्वारा निर्देशित इस फिल्म को योगेश चंडेकर ने लिखा है। वहीं, यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आज से स्ट्रीम कर रही है।
Rocket Gang: रॉकेट गैंग के प्रीमियर में लगा सितारों का जमावड़ा, अर्जुन कपूर से लेकर कार्तिक आर्यन तक हुए शामिल