फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TMKOC: 'बावरी' ने किया सेट पर कलाकारों के साथ मारपीट होने का खुलासा, दिशा वकानी के वापस नहीं आने की बताई वजह!

Sun, 11 Jun 2023 11:39 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 11 Jun 2023 11:39 AM IST
विज्ञापन
Monika Bhadoriya says makers fight with actors on Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah set talks about disha vakani
मोनिका भदौरिया - फोटो : सोशल मीडिया

इन दिनों कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' विवादों में घिरा हुआ है। दरअसल, शो के कई सदस्य निर्माता असित मोदी पर कई गंभीर आरोप लगा चुके हैं। हाल ही में जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने शो के निर्माता असित मोदी पर यौन उत्पीड़न समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं। अभिनेत्री को शो का हिस्सा रह चुके कलाकारों का भी साथ मिला। जेनिफर के बाद मोनिका भदौरिया और प्रिया राजदा आहूजा ने भी कुछ ऐसे ही खुलासे किए थे। बीते कुछ समय से शो में 'बावरी' का किरदार निभा चुकीं मोनिका भदौरिया लगातार असित पर गंभीर आरोप लगा रही हैं। एक बार फिर उन्होंने चौंकाने वाला खुलासा किया है।

Monika Bhadoriya says makers fight with actors on Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah set talks about disha vakani
मोनिका भदौरिया - फोटो : सोशल मीडिया

मोनिका भदौरिया ने हाल ही में खुलासा किया कि शो के प्रोडक्शन हेड अक्सर अभिनेताओं के साथ लड़ते थे और एक बार हाथ भी उठाया था। उन्होंने सेट पर टॉक्सिक कल्चर के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया। मोनिका ने प्रोडक्शन हेड सोहेल रमानी पर सेट पर एक अभिनेता पर कुर्सियां फेंकने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “वह सभी के लिए असभ्य हैं और कभी-कभी इस व्यवहार के कारण वह कलाकारों के साथ विवाद में पड़ जाते हैं। भले ही वह कलाकारों के साथ इतने झगड़ों में उलझे हुए हैं, फिर भी वह प्रोडक्शन हेड हैं और यह भी एक वजह है कि कलाकार शो छोड़ रहे हैं।

Hansal Mehta: हंसल मेहता का बड़ा खुलासा, बोले- राजकुमार राव को 'शाहिद' में कास्ट नहीं करना चाहते थे निर्माता

Monika Bhadoriya says makers fight with actors on Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah set talks about disha vakani
मोनिका भदौरिया - फोटो : सोशल मीडिया

मोनिका ने खुलासा किया कि एक कलाकार के साथ सोहेल ने सेट पर मारपीट भी की थी। उन्होंने कहा, 'एक अभिनेता था, जिसे अपनी मां के लिए दवाइयां भेजनी थीं और वह सेट पर देर से पहुंचे। सोहेल ने उन पर चिल्लाना शुरू कर दिया और उन्होंने अपना हाथ भी उठाया और वहां काफी बवाल हो गया। मैं इस घटना का चश्मदीद हूं।' हालांकि, मोनिका ने अभिनेता के नाम का खुलासा नहीं किया और उन्होंने कहा कि वह अभिनेता अब शो छोड़ चुके हैं।

Dharmendra: 'पहली मुलाकात में ही दृशा पसंद आ गई थी', पोते करण देओल की शादी को लेकर धर्मेंद्र ने जाहिर की खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
Monika Bhadoriya says makers fight with actors on Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah set talks about disha vakani
दिशा वकानी - फोटो : सोशल मीडिया

मोनिका ने कहा कि सोहेल वह सेट पर कुर्सियां फेंकते थे। उन पर दो साल का प्रतिबंध लगा था और अब वह वापस आ गए हैं। यह बात पूछे जाने पर कि क्या शो में 'दया' का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री दिशा वकानी के साथ भी ऐसा व्यवहार किया गया था? इस पर मोनिका ने जवाब दिया, 'शायद हो सकता है'। अभिनेत्री ने कहा कि साफ तौर पर वह इस बारे में टिप्पणी नहीं कर सकती हैं, लेकिन उनका कहना है कि अगर आपको कोई इतनी अच्छी फीस देकर सेट पर बुलाना चाहता है और तब भी आप नहीं आना चाहते तो और क्या कारण हो सकता है।

Vidya Balan: परिणीता के लिए विद्या बालन नहीं थीं मेकर्स की पहली पसंद, लोलिता के रोल के लिए बेलने पड़े थे पापड़


 
विज्ञापन
Monika Bhadoriya says makers fight with actors on Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah set talks about disha vakani
असित मोदी, मोनिका भदौरिया - फोटो : सोशल मीडिया

असित मोदी के बारे में बात करते हुए मोनिका भदौरिया ने कहा कि वह केवल अपनी टीम का समर्थन करते हैं, कलाकारों का नहीं। इससे पहले भी मोनिका 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की टीम पर कई गंभीर आरोप लगा चुकी हैं। उन्होंने यहां तक कह दिया था कि सेट पर उनके साथ इतना दुर्व्यवहार किया गया था कि वह आत्महत्या करने तक की सोचने लगी थीं।

Mangal Dhillon: अभिनेता मंगल ढिल्लों का निधन, यशपाल शर्मा ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed