सब्सक्राइब करें

Bollywood: दरियादिली दिखाने के लिए जाने जाते हैं बॉलीवुड के ये सितारे, जरूरतमंदों की मदद के लिए रहते है आगे

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Mon, 25 Sep 2023 04:51 PM IST
विज्ञापन
Most charitable stars of bollywood anupam kher shabana azmi shahrukh khan deepika padukon
बॉलीवुड स्टार्स - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे हैं जो अपनी दरियादिली के लिए मशहूर हैं। जो दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा आगे रहते हैं। इन सितारों को फैंस का भी खूब प्यार मिलता है। सलमान खान से लेकर सोनू सूद तक का नाम इस लिस्ट में शामिल है। अगर इन सितारों के सामने कोई ऐसा इंसान आ जाता है जो आर्थिक रूप से कमजोर है और उसे किसी भी तरह की कोई मदद चाहिए तो ये उसकी मदद करने में एक मिनट की भी देरी नहीं लगाते। आज हम अपने इस लेख के माध्यम से ऐसे की कलाकारों के बारे में बताएंगे जो दिल खोलकर जरूरतमंदों की मदद करते हैं। तो चलिए शुरू करते हैं...

Trending Videos
Most charitable stars of bollywood anupam kher shabana azmi shahrukh khan deepika padukon
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया भट्ट
आलिया भट्ट अपनी एक्टिंग के लिए तो जानी जाती हैं। इसके साथ ही वह लोगों की मदद के आगे खड़ी रहती हैं। आलिया भट्ट वेलफेयर प्रोग्राम से जुड़कर इकोलॉजी और एनिमल्स के लिए काम करती हैं।   

विज्ञापन
विज्ञापन
Most charitable stars of bollywood anupam kher shabana azmi shahrukh khan deepika padukon
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

सोनू सूद
बॉलीवुड और साउथ की कई फिल्मों में नजर आ चुके सोनू ने कोरोना काल में लोगों की जमकर मदद की। उनका लोगों की मदद करने का सिलसिला आज भी जारी है। इसी वजह से वह पूरे देश में फेमस हो चुके हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर लोगों को सोनू से मदद मांगते हुए देखा जाता है। अभिनेता भी जरूरतमंदों की सहायता करने में जरा भी देर नहीं लगाते हैं। यही वजह है कि पूरा देश इस नेक काम के लिए उन्हें सलाम करता है।

Most charitable stars of bollywood anupam kher shabana azmi shahrukh khan deepika padukon
शबाना आजमी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

शबाना आजमी 
वेटरन एक्ट्रेस शबाना आजमी अपने कैफी आजमी के द्वारा शुरू किए मिजवां वेलफेयर सोसाइटी से लोगों की मदद करती हैं। शबाना आजमी को मदद करने के लिए जाना जाता है।  

विज्ञापन
Most charitable stars of bollywood anupam kher shabana azmi shahrukh khan deepika padukon
नाना पाटेकर - फोटो : सोशल मीडिया

नाना पाटेकर
इस लिस्ट में नाना पाटेकर का नाम भी शामिल है। नाना अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में खास मुकाम बना चुके हैं। करोड़ों की कमाई के बावजूद भी वह सादगी से रहना पसंद करते हैं। लोगों की मदद करने के मामले में भी वह किसी भी बॉलीवुड स्टार से पीछे नहीं हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नाना अपनी कमाई का 90 फीसदी हिस्सा लोगों की मदद के लिए दान में दे देते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed