{"_id":"5cd7f2ddbdec220769793c02","slug":"mother-s-day-2019-sunny-deol-son-karan-deol-shared-his-photo-with-mother-pooja-deol","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मदर्स डे पर सनी देओल के बेटे करण हुए इमोशनल, मां की तस्वीर शेयर कर लिखा खास संदेश","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मदर्स डे पर सनी देओल के बेटे करण हुए इमोशनल, मां की तस्वीर शेयर कर लिखा खास संदेश
अपने पिता धर्मेंद्र से विरासत में हिंदी सिनेमा के ही मैन का खिताब पाने वाले सनी देओल मई की तपती दोपहर में रविवार के दिन पंजाब के किसी कोने में अपनी सियासी विरासत संवारने में लगे रहे। इधऱ, मुंबई में उनके बेटे करण देओल ने मदर्स डे पर एक बहुत पुरानी तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा कर दी। ये तस्वीर करण देओल की मां यानी सनी देओल की पत्नी पूजा की है।
2 of 4
karan deol
- फोटो : file photo
पूजा देओल को मुंबई में घर से बाहर कम ही देखा गया है। वह या तो बहुत ही निजी कार्यक्रमों में जाती हैं या फिर कहीं दिखती भी हैं तो इस सावधानी के साथ कि मीडिया के कैमरों की उन पर नजर ना पड़े। कुछ हफ्तों पहले ही सनी देओल परिवार के साथ डिनर पर निकले थे अपनी पत्नी पूजा को लेकर। बरसों बाद ये पहला मौका था जब मुंबई के मीडिया को इसकी जानकारी मिली और उनको पूरी तसल्ली से इस फैमिली आउटिंग की तस्वीरें खींचने का मौका भी।
करण देओल अब हिंदी सिनेमा में डेब्यू की तैयारी में हैं। उनकी बतौर हीरो पहली फिल्म पल पल दिल के पास रिलीज होने वाली है। इसे निर्देशित सनी देओल कर रहे हैं लेकिन फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम बीच में ही छोड़ वह चले गए बीजेपी के बुलावे पर गुरदासपुर से लोकसभा का चुनाव लड़ने। इधर, मुंबई में जब तमाम मशहूर सितारे अपनी मां के साथ वाली फोटो सोशल मीडिया पर साझा कर रहे थे तो करण से भी रहा नहीं गया।
करण देओल ने इंस्टाग्राम पर अपने बचपन की तस्वीर साझा की जिसमें वह अपनी मां पूजा देओल के साथ नजर आ रहे हैं। करण ने यह तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘आपके बिना मैं जीवन में असहाय हूं। मेरे लिए तुम हमेशा संपूर्ण हो।’
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।