हर साल मई महीने के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाया जाता है। इस खास मौके पर बॉलीवुड सेलेब्स भी अपनी मांओं के साथ अपनी पुरानी यादें साझा कर रहे हैं। इन सितारों में अब रिया चक्रवर्ती का भी नाम शामिल हो गया है। उन्होंने मां के साथ अपनी बचपन की एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में रिया अपनी मां को केक खिलाती नजर आ रही हैं।
मदर्स डे: रिया चक्रवर्ती ने मां के साथ साझा की थ्रोबैक तस्वीर, लिखी ये खास बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तस्वीर के साथ रिया ने कैप्शन में लिखा, 'मेरी खूबसूरत मां, मुझे याद है आपने मुझसे ये तब कहा था जब मैं छोटी बच्ची थी- तुम्हारे अंदर खुशी है, इसको बाहर मत ढूंढो। आपने कहा था-अपने दिल में प्यार को ढूंढों और तुम हमेशा एक हैप्पी गर्ल रहोगी। यह मेरे साथ पूरे जीवन रहा मां, मैं वादा करती हूं मैं अपनी पूरी कोशिश कर रही हूं। सभी मांओं को मदर्स डे की शुभकामनाएं, हम आपको प्यार करते हैं।'
वहीं, रिया के अलावा उनके भाई शौविक चक्रवर्ती ने भी मदर्स डे के मौके पर मां के प्रति अपना प्यार जाहिर किया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में शौविक, उनकी मां और बहन रिया के साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीर में तीनों बहुत खुश दिखाई दे रहे हैं।
इस तस्वीर को साझा करते हुए शौविक ने कैप्शन में लिखा है, 'बिना किसी शर्त के इतना प्यार करने और मुझे जिंदगी का ये सबसे बेस्ट गिफ्ट देने के लिए धन्यवाद। हैप्पी मदर्स डे मां, आप मेरी ताकत हो।' मां के साथ रिया की इस थ्रोबैक तस्वीर को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट्स के जरिए अपना प्यार लुटा रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर कुछ ट्रोल भी करने की कोशिश कर रहे हैं।
बता दें कि इससे पहले शुक्रवार यानी सात मई को रिया चक्रवर्ती ने अपने अंकल के निधन की जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी। रिया ने अपने अंकल को रियल लाइफ हीरो बताया था और उनको एक अच्छा पिता और इंसान बताया था। रिया के पोस्ट पर फैंस ने उनके अंकल को श्रद्धांजलि दी थी।