{"_id":"5d6374ca8ebc3e93b774d366","slug":"mother-teresa-birth-anniversary-question-asked-to-priyanka-chopra-at-miss-world","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मदर टेरेसा से जुड़े सवाल का जवाब देकर प्रियंका बनीं थीं 'विश्व सुंदरी', फिर भी हुआ था जमकर विवाद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मदर टेरेसा से जुड़े सवाल का जवाब देकर प्रियंका बनीं थीं 'विश्व सुंदरी', फिर भी हुआ था जमकर विवाद
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 26 Aug 2019 03:54 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रियंका चोपड़ा, मदर टेरेसा
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मदर टेरेसा का जन्म 26 अगस्त 1910 को स्कॉप्जे में हुआ था। मदर टेरेसा कैथोलिक नन थी। उन्होंने गरीबों और बीमारी से पीड़ित रोगियों के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था। मदर टेरेसा दुनिया के लिए शांति की दूत थीं। उन्हें साल 1979 में नोबेल शांति पुरस्कार मिला था। मदर टेरेसा ने अपने विचारों से कई हस्तियों को प्रभावित किया है जिसमें सुष्मिता सेन से लेकर प्रियंका चोपड़ा का नाम शामिल है। लेकिन क्या आपको पता है प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड कॉन्टेस्ट में अपने जवाब में मदर टेरेसा का नाम लिया था।
2 of 5
MISS WORLD
साल था 2000। विश्व सुंदरी का खिताब जीत प्रियंका ने पूरे देश का नाम रोशन किया था। इस उपलब्धि ने प्रियंका को पूरी दुनिया में पहचान दिलाई थी। लेकिन इस इवेंट में प्रियंका से सवाल पूछा गया था। आप किसे सबसे कामयाब लिविंग वूमेन मानती हैं और क्यों?
3 of 5
Mother Teresa
प्रियंका ने इसपर जवाब दिया था। ऐसे बहुत से लोग हैं, जिनकी मैं तारीफ करती हूं और जिन्होंने मुझे काफी प्रभावित किया है। ऐसी ही एक महिला हैं मदर टेरेसा, जिन्हें मैं दिल से मानती हूं। वो भावुक, उत्साही और मानवीय हैं, जिन्होंने अपनी जिंदगी लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Mother Teresa
हालांकि प्रियंका चोपड़ा का ये जवाब चर्चा में आ गया था। क्योंकि सवाल ये था कि आप किसे कामयाब लिविंग वूमेन मानती हैं यानी वो कामयाब महिला, जो अब भी जिंदा है। लेकिन प्रियंका चोपड़ा ने मदर टेरेसा का नाम लिया। प्रियंका ने ये खिताब साल 2000 में जीता था और मदर टेरेसा की 1997 में मौत हो गई थी।
विज्ञापन
5 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : Amar Ujala
आपको बता दें, प्रियंका चोपड़ा को साल 2017 में सामाजिक कार्यो में योगदान के लिए मदर टेरेसा मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। प्रियंका को इस सम्मान के लिए हार्मनी फाउंडेशन द्वारा आमंत्रित किया गया था। उनकी मां मधु चोपड़ा ने उनकी तरफ से यह सम्मान ग्रहण किया था। उन्होंने कहा था- बचपन से ही प्रियंका मदर टेरेसा से प्रभावित हैं और बेली में प्रेम निवास को सहयोग देती थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।