{"_id":"5d63b2228ebc3e01734756e4","slug":"priyanka-chopra-sister-meera-chopra-share-post-when-she-found-a-worm-in-the-hotel-dinner","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खाने की प्लेट में कीड़े देख भड़कीं प्रियंका चोपड़ा की बहन, वीडियो शेयर कर FSSAI से की होटल की शिकायत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
खाने की प्लेट में कीड़े देख भड़कीं प्रियंका चोपड़ा की बहन, वीडियो शेयर कर FSSAI से की होटल की शिकायत
Mon, 26 Aug 2019 03:49 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Mon, 26 Aug 2019 03:49 PM IST
विज्ञापन
meera chopra
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रियंका चोपड़ा की बहन मीरा चोपड़ा वैसे तो लाइमलाइट से दूर रहती हैं, लेकिन हाल ही में एक इंस्टाग्राम पोस्ट कर वो चर्चा में आ गईं । इस पोस्ट में मीरा ने बताया कि वो एक पांच सितारा होटल में गईं । वहां के खाने में कीड़े निकले । मीरा ने खाने का वीडियो भी शेयर किया है ।
Meera Chopra
- फोटो : instagram
मीरा चोपड़ा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- 'अहमदाबाद के एक होटल में रुकी और मेरे खाने में कीड़े निकले। ये होटल वाले इतने पैसे लेते हैं और बदले में आपको कीड़े खिलाते हैं। ये बहुत चौंकाने वाला है अब सुरक्षा नियम कहां गए?' मीरा का ये वीडियो वायरल हो रहा है । इसके अलावा उन्होंने भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) से तुरंत एक्शन लेने की गुजारिश की। मीरा ने FSSAI के पेज को टैग करते हुए लिखा कि कृपया इस पर जल्द से जल्द एक्शन लें।
Meera Chopra got worm in food
- फोटो : twitter
मीरा के इस वीडियो का यूजर्स ने भी सपोर्ट किया । अभी तक होटल की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है। मीरा के इस वीडियो को 11 हजार से ज्यादा यूजर्स देख चुके हैं । एक यूजर ने कमेंट में लिखा, 'ये हमारी सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं ।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'इन पर केस होना चाहिए और सजा मिलनी चाहिए ।'
भावुक प्रियंका ने पिता के लिए इंस्टाग्राम पर शेयर किया पोस्ट, बॉलीवुड सितारों ने किए ऐसे कमेंट
भावुक प्रियंका ने पिता के लिए इंस्टाग्राम पर शेयर किया पोस्ट, बॉलीवुड सितारों ने किए ऐसे कमेंट
विज्ञापन
विज्ञापन
Meera Chopra
- फोटो : twitter
मीरा के इस पोस्ट पर अभी तक होटल की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है । मीरा एक एक्ट्रेस हैं और कई साउथ की फिल्मों में काम कर चुकी हैं । पिछले दिनों एक्टर राहुल बोस ने भी एक पांच सितारा होटल के खिलाफ ट्विटर पर पोस्ट किया था ।
View this post on Instagram
A post shared by Meera Chopra (@meerachopra) on
विज्ञापन
rahul bose
- फोटो : social media
इस पोस्ट में उन्होंने बताया था कि होटल वालों ने दो केलों के बदले उनसे 442 रुपये वसूले । बाद में एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट, चंडीगढ़ द्वारा सीजीएसटी की धारा 11 के उल्लंघन के लिए होटल को जिम्मेदार ठहराया गया और होटल पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगा दिया।