फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mother's Day 2020: बेहद खास हैं ये बॉलीवुड सॉन्ग्स, मां के साथ बिताए हर पल की दिला देंगे याद

Sun, 10 May 2020 11:49 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 10 May 2020 11:49 AM IST
विज्ञापन
Mothers Day 2020 Bollywood Songs For Mothers On Mothers Day
मदर्स डे - फोटो : अमर उजाला

आज पूरी दुनिया में मदर्स डे मनाया जा रहा है। मां के साथ बिताया हर दिन हम सभी के लिए बेहद खास होता है। फिल्म में भी मां और बच्चों के बीच के रिश्ते को हमेशा से काफी खास तरीके से पेश किया जाता रहा है। बॉलीवुड की ऐसी बहुत सी फिल्में हैं जब हीरो-हीरोइन किसी मुश्किल में होते हैं और जब उनकी मां जब उनका साथ दे देती हैं, तो हर मुश्किल आसान लगने लगती है। हिंदी सिनेमा में मां पर आधारित कई फिल्में और गाने भी बने हैं जिन्हें हमेशा से दर्शक पसंद करते आए हैं। मदर्स डे के इस खास मौके पर आज हम आपको उन्हीं गानों से रूबरू करवाते हैं। 

गाना- तू कितनी अच्छी है
मां पर बना ये एक सदाबहार गाना है। इस गाने को दिग्गज गायिका लता मंगेशकर ने अपने खूबसूरत आवाज में गाया है। 'तू कितनी अच्छी है' गाना साल 1968 में आई फिल्म 'राजा और रंक' का है।

गाना- मम्मा
यह गाना फिल्म 'दसविदानिया' का है। यह फिल्म साल 2008 में आई थी। इस गाने को अभिनेता विनय पाठक पर फिल्माया गया है। इस गाने को मशहूर गायक कैलाश खेर ने गाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गाना- मेरी मां
ये खूबसूरत नगमा फिल्म 'तारे जमीन पर' का है। इस गाने को आमिर खान और दर्शील सफारी पर फिल्माया गया है। ये फिल्म साल 2007 में आई थी। इस गाने को शंकर महादेवन ने गाया है। 

विज्ञापन

गाना- मां
यह गाना साल 2014 में आई फिल्म 'यारियां' का है। इस गाने में गायक के.के. ने अपनी आवाज दी है। गाना अभिनेता हिमांश कोहली पर फिल्माया गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed