हिंदी सिनेमा में सुपर सितारों की मां का किरदार निभाने के लिए जो दर्जा दिग्गज अभिनेत्री निरूपा रॉय को हासिल है, कुछ कुछ उसी पोजीशन पर भोजपुरी सिनेमा में हैं चर्चित अभिनेत्री बंदिनी मिश्रा। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से बचपन में ही मां का दामन छोड़ मुंबई चली आईं बंदिनी भोजपुरी की सुपरहिट फिल्म 'पान खाए सइंया हमार' की हीरोइन रही हैं। उसके पहले हिंदी फिल्मों में भी उन्होंने खूब काम किया। लेकिन, सिनेमा में उनके योगदान को असल पैमाना हैं उनकी वे फिल्में जिनमें उन्होंने भोजपुरी के दिग्गज सितारों की मां के रोल निभाए। बंदिनी के मुताबिक वह अब तक करीब 80 भोजपुरी फिल्मों में मां के किरदार निभा चुकी हैं। तो चलिए मिलते हैं भोजपुरी सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री बंदिनी मिश्रा से और जानते हैं उनके अब तक के सफर के बारे में...
Bandini Mishra: इतनी बदल गईं सुपरहिट फिल्म 'पान खाए सइंया हमार' की हीरोइन, संघर्ष की कहानी सुनकर गला भर आएगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां बनने के बाद समझ आया मां का दर्द
‘मैं चाल साल की थी जब उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से अपने पापा के साथ मुंबई आ गई। मां गांव में रहती थी और कभी कभी मुंबई आती थी। उस समय मेरे प्रति मेरी मां की क्या पीड़ा रही होगी, ये जब मैं मां बनी तो समझ पाई। ये एहसास मुझे आगे फिल्मों में अभिनय में भी काम आए। भोजपुरी सुपर स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ मैंने 'दीवाना' ‘सात सहेलियां’ जैसी कई फिल्में उनकी मां बनकर की हैं। असल जीवन में मेरे दो बेटियां हैं। दोनों ही अब आत्मनिर्भर हैं और लंदन में रहती हैं। मां परदे पर हो या निजी जिंदगी में, उसे अपने बच्चों को काबिल बनते देखने में ही असली सुख मिलता है।’
मां ने मेरे लिए बहाया खून पसीना ‘मैं असल जीवन में मां बनी तो मुझे ममता का और मां का असल मतलब समझ आया। फिल्मों में मां बनने का अनुभव भी अनोखा रहा। मैंने एक फिल्म की 'खून पसीना'। इसमें मेरे दो बेटे हैं। एक का किरदार पवन सिंह और दूसरे बेटे का किरदार दिनेश लाल यादव ने निभाया है। इस फिल्म में मेरा किरदार हिंदी फिल्म ‘करन अर्जुन’ की राखी की तरह है। वैसा ही संघर्ष है जैसा संघर्ष मेरी मां ने मेरे लिए किया। आज अगर मैं इस मुकाम तक पहुंची हूं तो इसमें मेरी मां का बहुत योगदान है। शुरू में तो मैं मुंबई में अपने पिता के साथ अकेली ही थी, बाद में मेरी मां भी मुंबई आ गई। मेरे बच्चों के लालन पालन में उनकी नानी का भी बड़ा योगदान है।’
मां की सबसे दुलारी बिटिया
‘मां की जगह कोई नही ले सकता। मां है तो सृष्टि है। दुनिया की सारी तकलीफें मां सहती है लेकिन अपने बच्चों पर आंच नहीं आने देती । हम चार भाई बहनें है लेकिन मेरी मां सबसे ज्यादा मुझे मानती थी। मेरी मां से मुझे जो ममता मिली वह मैंने परदे पर भोजपुरी फिल्मों में लुटाई है। भोजपुरी के एक और हीरो खेसारी लाल यादव फिल्म 'नागिन' में मेरे बेटे बने। इस फिल्म में में मेरा ठकुराइन का किरदार है जो कुछ कुछ हिंदी फिल्म 'नगीना' की सुषमा सेठ जैसा। इसमें रानी चटर्जी नागिन बनी हैं।
मां का दुलार, बच्चों का संसार
‘मेरी दो बेटियां हैं और दोनों लंदन में पढ़ती हैं और वे वही अपना करियर बनाना चाहती हैं। मैं चाहती हूं कि कम से कम मेरी एक बेटी तो मेरे साथ रहे लेकिन उन दोनों को वही रहना है। मेरा आशीर्वाद उनके साथ हमेशा रहता है वे चाहें जहां भी रहें। उनके सुख में ही मेरा सुख है। ऐसा ही बच्चे जैसा एक कलाकार भोजपुरी सिनेमा का भी है जो मेरे सामने ही काम करते करते बड़ा हुआ। नाम है, प्रदीप पांडे। उसे मैं तब से जानती हूं जब वह छोटा था। परदे पर मैं उसकी भी मां बनी फिल्म ‘दुलारा’ में। वह वाकई मेरा दुलारा भी है।’