{"_id":"653de3a0814df2dd400958ac","slug":"mouni-roy-life-changed-after-ranveer-kapoor-and-alia-bhatt-film-brahmastra-actress-made-a-big-revelation-2023-10-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mouni roy: ब्रह्मास्त्र' से बदला मौनी रॉय का जीवन, अभिनेत्री ने फिल्म को बताया करियर का टर्निंग पॉइंट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Mouni roy: ब्रह्मास्त्र' से बदला मौनी रॉय का जीवन, अभिनेत्री ने फिल्म को बताया करियर का टर्निंग पॉइंट
अभिनेत्री मौनी रॉय अपने नए शो 'टेम्पटेशन आइलैंड' को लेकर हर तरफ चर्चा में हैं। मौनी रॉय टीवी से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। अभिनेत्री ने सीरियल के अलावा गोल्ड, मेड इन चाइना, रोमियो अकबर वाल्टर, वेले और ब्रह्मास्त्र जैसी फिल्मों में काम किया। मौनी रॉय को रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की फिल्म से एक नई पहचान मिली। हाल ही में, मौनी रॉय ने अपने नए शो के प्रचार के दौरान फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' से मिले सम्मन और प्रशंसा पर खुलकर बात की।
2 of 5
मौनी रॉय
- फोटो : सोशल मीडिया
नए शो 'टेम्पटेशन आइलैंड' के प्रचार के दौरान मौनी रॉय ने बताया कि 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा' की सफलता के बाद उनका जीवन कैसे बदल गया है। अभिनेत्री ने कहा, 'व्यक्तिगत रूप से मेरा जीवन वैसा ही है। मेरे पास मेरे पति, मेरा परिवार और मेरे दोस्त हैं। प्रोफेशनल लाइफ में मुझे इस फिल्म के द्वारा अभिनेत्री के रूप में सही पहचान मिली है। ब्रह्मास्त्र में काम करने पर मुझे फिल्म इंडस्ट्री और दर्शकों ने सम्मान दिया है।'
3 of 5
मौनी रॉय (ब्रह्मास्त्र पार्ट वन -शिवा)
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेत्री ने बातचीत को आगे बढ़ाते हुए कहा कि करियर की शुरुआत से ही उन्हें अपने फैंस का समर्थन मिला है। मौनी रॉय ने कहा, 'मैं अपने दर्शकों और अपने प्रशंसकों की आभारी हूं क्योंकि उन्होंने मुझे शुरुआत से ही प्यार दिया है। मैं हमेशा उनके प्यार के लिए आभारी रहूंगी। वास्तव में रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र ने मुझे बहुत सम्मान दिया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मौनी रॉय
- फोटो : instagram
मौनी रॉय से 'ब्रह्मास्त्र' के दूसरे भाग में काम करने को लेकर पूछा गया तो अभिनेत्री ने कहा, 'बेशक, मैं भी यही चाहती हूं कि इसका दूसरा भाग आए और मैं इसका हिस्सा रहूं। अभी दूसरे भाग को लेकर मुझे नहीं पता आयेगा या नहीं और वह फिल्म में होंगी या नहीं।'
विज्ञापन
5 of 5
ब्रह्मास्त्र
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा' 2022 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म थी, जिसने दुनिया भर में 400 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की। हाल ही में, रणबीर कपूर ने ब्रह्मास्ता भाग दो: देव के बारे में एक बड़ा अपडेट दिया और उन्होंने पुष्टि की है कि यह प्रीक्वल से 10 गुना बड़ा होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।