{"_id":"5e414b1f8ebc3ee5a36f18d9","slug":"moushmi-chatterjee-son-in-law-dicky-sinha-alligation-on-her-daughter-payal-death","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बेटी के अंतिम संस्कार में नहीं गई थीं मौसमी चटर्जी, दामाद का आरोप- तेरहवीं में भी नहीं आईं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बेटी के अंतिम संस्कार में नहीं गई थीं मौसमी चटर्जी, दामाद का आरोप- तेरहवीं में भी नहीं आईं
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Mon, 10 Feb 2020 05:53 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
Moushumi Chatterjee
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
70 और 80 के दशक की मशहूर अभिनेत्री मौसमी चटर्जी की बेटी पायल का निधन बीते साल 13 दिसंबर को हो गया था। वो लंबे समय से बीमार थीं और दो साल तक कोमा में रहीं। बेटी की मौत के बाद अभिनेत्री के दामाद डिकी सिन्हा ने कहा था कि पायल के अंतिम संस्कार में मौसमी नहीं आईं थीं। अब एक इंटरव्यू में सिन्हा ने बताया है कि मौसमी बेटी की तेरहवीं की पूजा में भी शामिल नहीं हुई थीं।
2 of 4
moushumi chaterjee
- फोटो : social media
डिक्की सिन्हा के मुताबिक, उन्होंने तेरहवीं की पूजा के लिए मौसमी को आमंत्रण भेजा था लेकिन वो नहीं आईं। उनके इस व्यवहार से अभिनेत्री के पति और छोटी बेटी भी हैरान रह गए थे। Spotboye से बातचीत में डिक्की ने कहा कि पायल के इलाज में उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने अपनी बहन की शादी भी छोड़ दी थी। लेकिन पायल नहीं बच सकीं।
3 of 4
मौसमी चटर्जी और बेटी पायल
मौसमी ने किया था केस
पायल जुवेनाइल डायबिटीज से पीड़ित थीं। साल 2017 से उनका इलाज चल रहा था। मौसमी चटर्जी ने अपने दामाद डिक्की सिन्हा पर बेटी का ध्यान न रखने का आरोप लगाते हुए केस भी कर दिया था। लेकिन कोर्ट ने सिन्हा के हक में फैसला सुनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
मौसमी चटर्जी
कम नहीं रहा विवाद
मौसमी ने साल 2010 में बेटी पायल की शादी बिजनेसमैन डिकी सिन्हा से की थी। मौसमी के पति जयंत मुखर्जी, उनकी बेटी पायल और दामाद डिकी तीनों एक ही कंपनी के डायरेक्टर थे। साल 2016 में उनके बीच विवाद हुआ और आपस में दूरियां आ गईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।