फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

B'Day Spl: 18 साल की उम्र में मां बन गई थीं मौसमी चटर्जी, शूटिंग के दौरान होने लगी थी ब्लीडिंग

Fri, 26 Apr 2019 01:45 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 26 Apr 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
Moushumi Chatterjee became mother at the age of 18 year
Moushumi Chatterjee - फोटो : social media

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस मौसमी चटर्जी का जन्म 26 अप्रैल 1948 को कोलकाता में हुआ था। उनके पिता प्रांतोष चट्टोपाध्याय आर्मी ऑफीसर थे। मौसमी का असली नाम इंदिरा चटर्जी है। बंगाली फिल्मों के डायरेक्टर तरुण मजूमदार ने उनका नाम बदलकर मौसमी रख दिया था। 

Moushumi Chatterjee became mother at the age of 18 year
Moushumi Chatterjee - फोटो : social media

मौसमी चटर्जी ने कम उम्र में ही प्रोड्यूसर जयंत मुखर्जी से शादी की। मौसमी और जयंत की दो बेटियां हुईं- पायल और मेघा। पहली बेटी के जन्म के वक्त उनकी उम्र केवल 18 साल थी। मौसमी ने शादी के बाद ही हिन्दी फिल्मों में काम करना शुरू किया।  

Moushumi Chatterjee became mother at the age of 18 year
रेप सीन के दौरान मौसमी चटर्जी

फिल्म रोटी कपड़ा और मकान (1974) की शूटिंग के दौरान मौसमी चटर्जी प्रेग्नेंट थीं। शूटिंग के दौरान उनके ऊपर ढेर सारा आटा गिर गया। अपनी हालत देखकर मौसमी चटर्जी रोने लगीं। मौसमी के मुताबिक, 'उस वक्त मैं प्रेग्नेंट थीं और नीचे गिरने से ब्लीडिंग होने लगी थीं। मुझे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। मैं खुशकिस्मत थी कि मैंने बच्चे को नहीं खोया।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Moushumi Chatterjee became mother at the age of 18 year
Moushumi Chatterjee - फोटो : file photo

मौसमी ने साल 1967 में बंगाली फिल्म बालिका वधू से डेब्यू किया था, जबकि हिन्दी सिनेमा में उनकी पहली फिल्म अनुराग थी जो कि साल 1972 में रिलीज हुई थी। मौसमी चटर्जी ने 60-70 के दशक में अपनी अदाकारी से हिन्दी और बंगाली सिनेमा में खास पहचान बनाई। 

विज्ञापन
Moushumi Chatterjee became mother at the age of 18 year
मौसमी चटर्जी

मौसमी चटर्जी ने राजेश खन्ना, अमिताभ बच्चन, शशि कपूर, जितेंद्र, संजीव कुमार और विनोद मेहरा जैसे कई एक्टर के साथ काम किया। उन्होंने रोटी कपड़ा और मकान, बेनाम, सबसे बड़ा रुपया, स्वर्ग नरक, घर एक मंदिर जैसी कई सुपरहिट फिल्में कीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed