{"_id":"5cc20f29bdec221418355c7b","slug":"kareena-kapoor-cast-for-irrfan-khan-angrezi-medium","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kapoor's नहीं इस एक्टर की बहुत बड़ी फैन हैं करीना कपूर खान, अब मिला साथ में काम करने का मौका","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kapoor's नहीं इस एक्टर की बहुत बड़ी फैन हैं करीना कपूर खान, अब मिला साथ में काम करने का मौका
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Fri, 26 Apr 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
kareena kapoor khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बीमारी को मात देकर बॉलीवुड एक्टर इरफान खान काम पर वापस लौट आए हैं। इन दिनों वह अपनी अपकमिंग फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म के सेट से अक्सर इरफान की तस्वीरें सामने आती रहती हैं। हाल में इस बात का खुलासा हुआ कि इस फिल्म में इरफान के साथ करीना कपूर खान भी होंगी।
2 of 5
इरफान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही इस फिल्म को लेकर जब करीना कपूर से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वो इरफान खान की बहुत बड़ी फैन हैं। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि ये मेरे लिए एक यादगार अनुभव होने जा रहा है। हमारे बीच कोई रोमांटिक केमिस्ट्री नहीं है। ये एक छोटा लेकिन बेहद दिलचस्प किरदार होने जा रहा है लेकिन मुझे लगता है कि इस फिल्म के साथ ही मुझे अपने कंफर्ट जोन से भी बाहर निकलने का मौका मिलेगा और मुझे एक अलग तरह की स्पेस में अपने आपको एक्सप्लोर करने का मौका मिलेगा।
3 of 5
kareena kapoor khan
'होमी अदजानिया, इरफान खान हो या दीपक डोबरियाल जैसे कलाकार, ये मेरे लिए पूरी तरह से अलग दुनिया है और मुझे लगता है कि ये मेरे लिए एक शानदार अनुभव होने जा रहा है।' करीना इस फिल्म को लेकर बहुत एक्साइटेड हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Irrfan Khan shooting Angrezi Medium film
- फोटो : twitter
हाल ही फिल्म के प्रोड्यूसर दिनेश विजन ने एक एंटरटेनमेंट पोर्टल को बताया- फिल्म में करीना कपूर को जोड़ना अच्छा है। अंग्रेजी मीडियम बहुत ही स्पेशल फिल्म है। मैं बहुत खुश हूं की करीना कपूर इस फिल्म का हिस्सा हैं। वह फिल्म में पुलिस का किरदार निभाती नजर आने वाली हैं। उन्होंने ऐसा रोल कभी नहीं निभाया है।
विज्ञापन
5 of 5
Radhika Madan
अंग्रेजी मीडियम में इरफान खान चंपक नाम के शख्स का किरदार निभाते नजर आएंगे हैं। जिनकी उदयपुर में मिठाईयों की दुकान होती है। वहीं राधिका मदान उनकी बेटी का किरदार निभाती नजर आएंगी। जो विदेश पढ़ने जाना चाहती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।