वेटरेन एक्ट्रेस मौसमी चटर्जी के घर पर चोरी हो गई है । मौसमी पिछले एक हफ्ते से मुंबई से बाहर थीं । जब वो घर लौटीं तो उन्होंने देखा कि उनकी सोने की चूडि़यां गायब हैं । जिनकी कीमत करीब एक लाख रुपए थी । साथ ही मौसमी के लिए वो चूडि़यां बहुत प्यारी थीं ।
मौसमी ने गुरुवार को चूडि़यां चोरी होने की रिपोर्ट खार पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई। पुलिस ने 24 घंटे में ये केस सॉल्व कर दिया । पुलिस ने मौसमी की नौकरानी को अरेस्ट किया है । पुलिस ने बताया कि चोरी में नौकरानी का ही हाथ था ।
3 of 5
मौसमी चटर्जी और बेटी रपायल
पुलिस ने कहा, 'हमने घर के सारे नौकरों से पूछताछ की । उन्हीं में से एक सुनीता थी जो गुरुवार को काम पर नहीं आई थी । सुनीता रोजाना सुबह 8 बजे आती थी और 6 बजे जाती थी । पुलिस ने सुनीता के घर पर एक कॉन्सटेबल भेजा तब वो वहां मौजूद नहीं थी ।'
तफ्तीश में पता चला कि सुनीता ज्वैलर की दुकान पर गई है । पुलिस ने सुनीता को गहने बेचने से पहले ही पकड़ लिया । पुलिस ने सुनीता को गिरफ्तार कर लिया है । साथ ही ये भी बताया कि सुनीता एक्ट्रेस के घर पर पिछले 10 साल से काम कर रही थी ।
मौसमी को सुनीता पर बहुत भरोसा था । पूछताछ में सुनीता ने कहा कि उसे उम्मीद नहीं थी कि वो पकड़ी जाएगी क्योंकि उसने सिर्फ एक गहना चुराया था । पुलिस ने फिलहाल सुनीता सहित अन्य लोगों की भी छानबीन करनी शुरू कर दी है ।