फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘धुरंधर’ की टक्कर में नहीं कोई, रणवीर सिंह की फिल्म का क्रेज बरकरार; जानें 49वें दिन किया कितना कलेक्शन?

Thu, 22 Jan 2026 11:43 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 22 Jan 2026 11:43 PM IST
सार

Movie Dhurandhar Box Office Collection: ‘धुरंधर’ को सिनेमाघरों में आज 49 दिन हो चुके हैं। जानिए, गुरुवार को इस फिल्म का कलेक्शन क्या रहा? 

विज्ञापन
Movie Dhurandhar Day 49 Thursday Box Office Collection How Much Ranveer Singh Films Earn
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

‘धुरंधर’ जब से रिलीज हुई तब से लेकर अब तक कमाई के कई रिकॉर्ड बना चुकी है। आज यानी रिलीज के 49 दिन बाद भी इसका कलेक्शन करोंड़ों में ही बरकरार है। जानिए, गुरुवार को यह फिल्म कितनी कमाई करने में कामयाब रही? 

Movie Dhurandhar Day 49 Thursday Box Office Collection How Much Ranveer Singh Films Earn
फिल्म ‘धुरंधर’ का एक सीन - फोटो : एक्स (ट्विटर)

गुरुवार को क्या रहा ‘धुरंधर’ का कलेक्शन?
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘धुरंधर’ ने गुरुवार को  1.10 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं बुधवार को इसने 1.15 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 830.50 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म को लेकर अब भी दर्शकों में क्रेज देखा जा रहा है। 

Movie Dhurandhar Day 49 Thursday Box Office Collection How Much Ranveer Singh Films Earn
फिल्म ‘धुरंधर’ - फोटो : एक्स (ट्विटर)

वर्ल्डवाइड कलेक्शन ने भी किया हैरान 
फिल्म ‘धुरंधर’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी अब तक 1,325.64  करोड़ रुपये हो चुका है। इस साल रिलीज हुई भारतीय फिल्मों की वर्ल्डवाइड कलेक्शन की लिस्ट में यह फिल्म पहले नंबर पर है। इसने ‘कांतारा चैप्टर 1’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने 850-900 करोड़ रुपये वर्ल्डवाइड कमाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Movie Dhurandhar Day 49 Thursday Box Office Collection How Much Ranveer Singh Films Earn
'धुरंधर' फिल्म - फोटो : एक्स (ट्विटर)

‘धुरंधर’ के आगे नई फिल्मों की एक नहीं चली
हाल ही में प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’ रिलीज हुई। इसने गुरुवार को यानी रिलीज के 14वें दिन सिर्फ 51 लाख रुपये कमाए हैं। वहीं ‘राहु केतु’ और ‘हैप्पी पटेल’ की कमाई 6 दिनों में ही लाखों में सिमट गई। सिर्फ ‘धुरंधर’ का ही थिएटर में बोलबाला सुनाई दिया।  

विज्ञापन
Movie Dhurandhar Day 49 Thursday Box Office Collection How Much Ranveer Singh Films Earn
धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

‘धुरंधर 2’ जल्द होगी रिलीज 
‘धुरंधर’ में फिल्म की कहानी खत्म नहीं हुई है। इसकी बाकी कहानी को दूसरे पार्ट में दिखाया जाएगा।  'धुरंधर 2' 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें भी रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आएंगे। ‘धुरंधर 2’ की टक्कर सिनेमाघरों में साउथ फिल्म ‘टॉक्सिक’ के साथ होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed