{"_id":"59c7744c4f1c1b8e688b6235","slug":"movie-queen-remake-peris-peris-will-be-in-kannada-with-kajal-aggarwal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हिंदी सुपरहिट फिल्म 'क्वीन' का बनेगा रीमेक, कंगना को रिप्लेस करेगी साऊथ की हीरोइन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
हिंदी सुपरहिट फिल्म 'क्वीन' का बनेगा रीमेक, कंगना को रिप्लेस करेगी साऊथ की हीरोइन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
तीन साल पहले बनी फिल्म 'क्वीन' का रीमेक बनने जा रहा है। फिल्म का नाम पेरिस-पेरिस रखा गया है। खबर है कि कंगना इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस के तौर पर नहीं चुनी गई है। क्वीन के रीमेक में साउथ एक्ट्रेस ने उनकी जगह ले ली है।
एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया को भी चुना गया था
2 of 5
Tamanna bhatiya
2014 में आई फिल्म 'क्वीन' में कंगना के काम को फिल्म आलोचकों और ऑडियंस ने बहुत सराहा था। खबर ये भी है कि पहले 'क्वीन' के रीमेक के लिए साउथ की ही एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया को भी चुना गया था। लेकिन डायरेक्टर की फाइनल पसंद काजल अग्रवाल पर ही जाकर रुकी।
'पेरिस पेरिस' का फर्स्ट लुक रिलीज
3 of 5
Peris Peris
क्वीन की रीमेक फिल्म 'पेरिस-पेरिस' कन्नड़ भाषा में बनाई जाएगी। फिल्म के डायरेक्टर रमेश अराविंद होंगे जिन्होंने कमल हसन की फिल्म 'उतम्मा विलेन' को डायरेक्ट किया था। फिल्म 'पेरिस पेरिस' का फर्स्ट लुक भी रिलीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
हनीमून के लिए प्लान करती हैं
4 of 5
Queen
बता दें कि 2014 में आई फिल्म 'क्वीन' में कंगना ने एक दिल्ली की लड़की का किरदार अदा किया था। फिल्म में कंगना अपनी शादी के बाद पेरिस में हनीमून के लिए प्लान करती हैं लेकिन ब्वॉयफ्रेंड के शादी करने से मना करने पर वह टूट जाती हैं।
विज्ञापन
क्वीन के लिए कंगना को दूसरी बार नेशनल अवार्ड मिला
5 of 5
Queen
इसके बाद भी वह बिना शादी किए ही पेरिस ट्रिप पर अकेली ही निकल जाती हैं जहां उनकी मुलाकात अलग-अलग देशों के तीन युवकों से होती है। विकास बहल ने फिल्म को डायरेक्ट किया था। इस फिल्म से कंगना को दूसरी बार नेशनल अवार्ड मिला था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।