फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raid 2 Box Office Day 6: ‘रेड 2’ की कमाई में कमी, जानिए अजय देवगन की फिल्म ने छठे दिन किया कितना कलेक्शन

Tue, 06 May 2025 08:58 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 06 May 2025 08:58 PM IST
सार

Movie Raid 2 Box Office Collection Day 6: हाल ही में अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ रिलीज हुई। जानिए, छठे दिन में आकर इस फिल्म ने कितनी कमाई की है और अब तक इसका कुल कलेक्शन कितना है? 
 

विज्ञापन
Movie Raid 2 Starring Ajay Devgn Vaani Kapoor Riteish Deshmukh Tuesday Day 6 Box Office Collection
रेड 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ बॉक्स ऑफिस पर अब तक अच्छा-खासा कलेक्शन बटोर चुकी है। यह फिल्म धीरे-धीरे 100 करोड़ क्लब में शामिल होने की तरफ कदम बढ़ा रही है। इस फिल्म की सफलता अजय देवगन के लिए भी जरूरी थी क्योंकि उनकी पिछली फिल्म ‘आजाद’ फ्लॉप साबित हुई। जानिए, छठे दिन अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ ने कितना कलेक्शन किया है।  

Movie Raid 2 Starring Ajay Devgn Vaani Kapoor Riteish Deshmukh Tuesday Day 6 Box Office Collection
रेड 2 - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

छठे दिन का कलेक्शन 
अब तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार फिल्म  'रेड 2' ने छठे दिन लगभग 4.46 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। पांच दिन के कलेक्शन के हिसाब से इस कमाई में गिरावट जरूर दर्ज की गई है लेकिन वीकएंड के बाद अक्सर फिल्मों का कलेक्शन कम होता ही है। बताते चलें कि इस फिल्म ने 19.25 करोड़ रुपये से पहले दिन अपना खाता खोला था।  

Movie Raid 2 Starring Ajay Devgn Vaani Kapoor Riteish Deshmukh Tuesday Day 6 Box Office Collection
'रेड 2' - फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn

फिल्म का कुल कलेक्शन 
फिल्म ‘रेड 2’ में के कुल कलेक्शन की बात करें तो यह अब तक 83.21 करोड़ रुपये हो चुका है। कुछ और दिन यह फिल्म अपने कलेक्शन को बरकरार रखती है तो 100 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में अजय देवगन की फिल्म का बजट 40 से 50 करोड़ रुपये के बीच बताया जा रहा है। इस तरह देखा जाए तो यह फिल्म पहले ही अपना बजट वसूल कर चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Movie Raid 2 Starring Ajay Devgn Vaani Kapoor Riteish Deshmukh Tuesday Day 6 Box Office Collection
फिल्म 'हिट 3' ,'रेट्रो' और 'रेड 2' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

कलेक्शन की रेस में आगे 
इन दिनों थिएटर में संजय दत्त की ‘द भूतनी’ और साउथ की दो फिल्में ‘हिट’ और ‘रेट्रो’ भी लगी हैं। ‘द भूतनी’ का कलेक्शन तो कुछ खास नहीं है, वहीं साउथ की फिल्में जरूर अपना दमखम दिखा रही हैं। इसके बावजूद भी अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ कलेक्शन की रेस में आगे निकल चुकी है।  

विज्ञापन
Movie Raid 2 Starring Ajay Devgn Vaani Kapoor Riteish Deshmukh Tuesday Day 6 Box Office Collection
रेड 2 में रितेश देशमुख ने निभाया नेगेटिव रोल - फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn
रेड 2 की स्टार कास्ट 
राजकुमार गुप्ता निर्देशित फिल्म ‘रेड 2’ में अजय देवगन के अलावा वाणी कपूर, रितेश देशमुख भी हैं। रितेश ने फिल्म में नेगेटिव रोल किया है। रितेश देशमुख पहले भी नेगेटिव रोल कुछ फिल्मों में कर चुके हैं। साथ ही वह अपनी कॉमेडी फिल्मों के जरिए भी दर्शकों को खूब मनोरंजन करते हैं। फिल्म ‘रेड 2’ में सौरभ शुक्ला, रजत कपूर के अलावा एक बड़ी स्टार कास्ट मौजूद है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed