दिसंबर के पहले हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका होने वाला है। इस हफ्ते कई सारी फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं। यानी यह हफ्ता क्राइम, थ्रिल और कॉमेडी से भरपूर रहने वाला है।आज से शुरू होने वाले हफ्ते में हिंदी के साथ अन्य भाषाओं की भी कई बेहतरीन फिल्में रिलीज होने वाली हैं तो चलिए बिना देर किए एक नजर डालते है 28 नवंबर से चार दिसंबर के बीच रिलीज होने वाली फिल्मों की पूरी लिस्ट पर....
Movie Release This Week: एक या दो नहीं इस बार सिनेमाघरों में रिलीज होंगी 21 फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर मचेगा तहलका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदी में रिलीज होने जा रही है आयुष्मान खुराना की यह फिल्म
इस हफ्ते हिंदी भाषा में केवल एक फिल्म रिलीज होने वाली है। बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही 'दृश्यम 2' और 'भेड़िया' को टक्कर देने दो दिसंबर को आयुष्मान खुराना और जयदीप अहलावत की फिल्म 'एन एक्शन हीरो' दस्तक देने वाली है। बता दें कि आयुष्मान की इस साल लगातार दो फिल्में फ्लॉप रहीं। अब देखना यह होगा की क्या एक्टर की यह फिल्म बड़े पर्दे पर अच्छा प्रदर्शन कर पाएगी?
यह भी पढ़ें: शो की टाइमिंग में होगा बदलाव, क्या अब शुक्रवार की जगह शनिवार को कंटेस्टेंट की क्लास लगाएंगे सलमान?
तेलुगू और मलयालम फिल्मों के बीच होगी टक्कर
इस हफ्ते तेलुगू और मलियालम की फिल्मों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। दो दिसंबर को तेलुगू बॉक्स ऑफिस पर 'हिट- द सेकंड केस' , 'प्रेमदेशम', 'दुष्टकूटा', 'मट्टी कुश्ती', 'दोस्तान' रिलीज हो रही हैं। साथ ही मलियालम में 'गोल्ड', 'सऊदी वेल्लक्का', 'प्रथि निरापराधि यनो' रिलीज हो रही हैं। हालांकि, इन फिल्मों को टक्कर देने के लिए आयुष्मान खुराना की 'एन एक्शन हीरो' भी 2 दिसंबर को हिंदी बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दे रही है।
यह भी पढ़ें: 'सॉरी विराट..', जान्हवी कपूर को क्रिकेट खेलते देख फैंस ने क्यों कही यह बात?
कन्नड़ भाषा में आने जा रही हैं छह फिल्में
वहीं, इस हफ्ते कन्नड़ भाषा की छह फिल्मों के बीच घमासान देखने को मिलेगा। बॉक्स ऑफिस पर भिड़ंत सिर्फ हिंदी और तेलुगू भाषाओं की फिल्मों के बीच ही नहीं होगी। बल्कि, इस हफ्ते सिनेमाघरों में कन्नड़ की 'धारणी मंडल मध्यादोलगे', 'थिमैया एंड थिमैया', 'दुष्टकूटा', 'वसंती नलिङ्गा', 'सेकंड लाइफ', 'नेनापु मरुकालिसीदागा' फिल्में दस्तक देंगी। यह सभी छह फिल्में 2 दिसंबर को रिलीज हो रही हैं।
यह भी पढ़ें: वरुण की फ्लॉप फिल्मों से भी खराब रहा ‘भेड़िया’ का वीकएंड कलेक्शन, टॉप 10 में नहीं मिली जगह
पंजाबी और गुजराती भाषा में आएंगी इतनी फिल्में
पंजाबी में एक फिल्म 'स्नोमैन' और गुजराती में दो फिल्में 'भगवान बचावे' और 'धमन' 2 दिसंबर को रिलीज होंगी।
यह भी पढ़ें: सोनम कपूर ने बिपाशा की बेटी के लिए भेजे खूबसूरत तोहफे, अभिनेत्री ने दिखाई झलक