सब्सक्राइब करें

OTT: थिएटर में नहीं देख पाए ये फिल्में तो ओटीटी पर न छोड़े देखने का मौका, ‘बधाई दो’ हो रही स्ट्रीम, ‘राधे श्याम’ भी आएगी जल्द

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sat, 12 Mar 2022 11:46 AM IST
विज्ञापन
Movies Release on OTT: watch badhaai do on netflix, radhe shayam is also releasing on ott platform
बधाई दो, 83 और राधे श्याम - फोटो : सोशल मीडिया

अगर सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्मों को आपने मिस कर दिया था, तो परेशान होनी की जरूरत नहीं है, क्योंकि अब जब मन हो आप ओटीटी पर इन फिल्मों का मजा उठा सकते हैं। हाल ही में सिनेमाघर में रिलीज हुई ‘बधाई दो’ ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। वहीं, जल्द ही फिल्म '83' और 'राधे श्याम' भी ओटीटी पर आने वाली है। अब आप घर पर ही इन्हें देख पाएंगे।

Trending Videos
Movies Release on OTT: watch badhaai do on netflix, radhe shayam is also releasing on ott platform
बधाई दो - फोटो : Instagram @netflix_in

बधाई दो
11 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘बधाई दो’ को एक महीने बाद ही 11 मार्च को नेटफ्लिक्स पर रिलीज कर दिया गया है। राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की यह फिल्म हर्षवर्धन कुलकर्णी द्वारा निर्देशित है। यह फिल्म समलैंगिक जैसे मुद्दों पर आधारित एक खूबसूरत कहानी को दिखाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Movies Release on OTT: watch badhaai do on netflix, radhe shayam is also releasing on ott platform
बधाई दो - फोटो : सोशल मीडिया

राजकुमार राव ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी दी थी, जिसमें भूमि पेडनेकर भी नजर आ रही हैं। वीडियो में दोनों फिल्म के नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने की जानकारी दे रहे हैं। राजकुमार ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है कि प्यार तो प्यार है और इसी प्यार से बनी है शार्दुल और सुमी की ये सतरंगी कहानी। तो देखें ‘बधाई दो’, नेटफ्लिक्स पर हो रही है स्ट्रीम।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by RajKummar Rao (@rajkummar_rao)

Movies Release on OTT: watch badhaai do on netflix, radhe shayam is also releasing on ott platform
83 फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

83
रणवीर सिंह स्टारर 83 जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। यह फिल्म 83 वर्ल्ड कप पर आधारित है, जिसमें भारत ने दो बार के विश्व चैंपियन वेस्टइंडीज को हराकर अविश्वसनीय 1983 वर्ल्ड कप जीता था। 1983 के वक्त भारत की टीम के कप्तान कपिल देव थे। रणवीर सिंह ने कपिल देव की भूमिका निभाई है। रणवीर सिंह को इस फिल्म के लिए दादा साहेब फाल्के पुरस्कार दिया गया है। पहले यह फिल्म 25 फरवरी को रिलीज होने वाली थी। अभी इसके आने की डेट सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
Movies Release on OTT: watch badhaai do on netflix, radhe shayam is also releasing on ott platform
राधे श्याम - फोटो : सोशल मीडिया

राधे श्याम
11 मार्च को थिएटर में रिलीज की गई 'राधे-श्याम' को मिलाजुला रिस्पांस मिल रहा है। कुछ लोगों को फिल्म पसंद आ रही है तो कुछ लोग इसे नापसंद कर रहे हैं। इसी सबके बीच खबरें आ रही हैं कि 'राधे श्याम' को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर रिलीज करने की तैयारी की जा रही है। फिल्म को रिलीज के चार हफ्ते बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा। ऐसी भी चर्चा चल रही है कि 2 अप्रैल को उगादी के अवसर पर फिल्म की स्ट्रीमिंग शुरू हो जाएगी। हालांकि, रिलीज को लेकर ऑफिशियल स्टेंटमेंट जारी नहीं हुआ है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed