भारतीय फिल्मों को दुनिया भर में पसंद किया जाता है। सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं, साउथ की फिल्में भी दुनिया भर में रिलीज होती हैं और विदेशी फैंस का भरपूर मनोरंजन करती हैं। लेकिन कई बार ऐसा भी हुआ है कि अपनी कहानी या किसी खास सीन के कारण भारतीय फिल्मों को बैन का सामना भी करना पड़ा है। आज भी जब अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ को भारतीय दर्शक एंज्वॉय कर रहे हैं, ऐसे में सऊदी अरब में उनकी इस मेगा फिल्म का सबसे दमदार गंगम्मा जतारा सीन हटा दिया गया है। अल्लू अर्जुन की फिल्म का सिर्फ सीन ही हटाया गया है। कई एक्टर्स की फिल्में तो अपनी कहानी के कारण विदेशों में बैन हो गई। जानिए, ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में।
Movies Banned In Abroad: फिल्म 'पैडमैन' से लेकर 'उड़ता पंजाब' तक विदेशों में हुई बैन, जानिए क्या है कारण
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Thu, 05 Dec 2024 08:24 PM IST
सार
आज देश और दुनिया के कई हिस्सों में अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ रिलीज हुई है। इस फिल्म का सबसे खास सीन सऊदी अरब में नहीं दिखाया जाएगा। पहले भी कई नामी कलाकारों की फिल्मों को दूसरे देशों में सेंसर या फिर पूरी तरह से बैन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन