फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Movies: 'पुष्पा 2' से लेकर 'सालार' तक, प्रशंसकों की मांग देखकर बढ़ाए गए इन फिल्मों के शो

Thu, 05 Dec 2024 06:05 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Thu, 05 Dec 2024 06:05 PM IST
सार

फिल्म पुष्पा 2 यानी पुष्पा द रूल को लेकर पूरे देश में प्रंशसक उत्साहित हैं। इस फिल्म के शो स्लाट को बढ़ाया गया है। आइए आपको बताते हैं ऐसे ही फिल्मों के बारे में जिनके शो स्लॉट को प्रशंसकों की डिमांड के कारण बढ़ाया गया।

विज्ञापन
Bollywood Movies Shows Increased Due to Increasing Demand Pushpa 2 Pathaan Bhool Bhulaiyaan Salaar
पुष्पा 2 - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड की फिल्मों के बढ़ते क्रेज और हाउसफुल शो के कारण सिनेमाघरों में शो के स्लॉट भी बढ़ा दिए जाते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ है पुष्पा 2 के साथ। पुष्पा 2 यानी पुष्पा द रूल का क्रेज फैंस के दिल और दिमाग पर छाया है। इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही जबरदस्त एडवांस बुकिंग कर ली। फिल्म की मांग और हाउसफुल शो को देखते हुए मेकर्स ने तेलंगाना में शो का टाइम भी बढ़ा दिया है। इस फिल्म को रात 1 बजे और सुबह 4 बजे भी फैंस देख सकते हैं।
Bollywood Movies Shows Increased Due to Increasing Demand Pushpa 2 Pathaan Bhool Bhulaiyaan Salaar
भूल भुलैया 3 - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
भूल भुलैया 3
भूल भुलैया 3 ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 35 करोड़ का शानदार बिजनेस किया। इतना ही नहीं मुंबई में इस फिल्म को शो टाइमिंग को बढ़ाया गया। सुबह छह से 11 बजे तक हर घंटे शो रखा गया। मुंबई के मीरा भयंदर, मीरा रोड और बोरीवली के सिनेमाघरों में ये शो बढ़ाए गए हैं। फिल्म को देखने के लिए प्रशंसक इतने उत्साहित रहे कि रात एक बजे, तीन बजे और सुबह छह बजे के स्लॉट भी लगाए गए।
Bollywood Movies Shows Increased Due to Increasing Demand Pushpa 2 Pathaan Bhool Bhulaiyaan Salaar
'पठान' - फोटो : इंस्टाग्राम@taranadarsh
पठान
25 जनवरी को रिलीज हुई फिल्म 'पठान' को फैंस ने बहुत सारा प्यार दिया। इस फिल्म को 25 जनवरी 2023 को रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन बहुत ही अच्छा बिजनेस फिल्म ने किया था। इस फिल्म की डिमांड को देखते हुए मेकर्स ने शो का स्लॉट सुबह 6 बजे भी रख किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Movies Shows Increased Due to Increasing Demand Pushpa 2 Pathaan Bhool Bhulaiyaan Salaar
कंगुवा (पार्ट वन) रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कंगुवा
फिल्म की बढ़ती डिमांड के कारण आंध्र प्रदेश और केरल में सुबह 9 बजे का एक विशेष शो और 2 बजे रात तक चलने वाली एक अतिरिक्त स्क्रीनिंग भी शामिल है।
विज्ञापन
Bollywood Movies Shows Increased Due to Increasing Demand Pushpa 2 Pathaan Bhool Bhulaiyaan Salaar
सालार: भाग 1-प्रभास - फोटो : इंस्टाग्राम@actorprabhas
सालार
साउथ अभिनेता प्रभास की फिल्म सालार को लेकर भी दर्शकों की मांग बहुत बढ़ी है। इस तेलुगु फिल्म के लिए तेलंगाना सरकार ने नए शो स्लॉट के लिए हामी भर दी। फिल्म को सुबह 1 बजे और 4 बजे भी शो टाइमिंग दी गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed