सब्सक्राइब करें

Baby John Trailer: फैंस का इंतजार जल्द होगा खत्म, इस दिन 'बेबी जॉन' के ट्रेलर लॉन्च की हो रही भव्य तैयारी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 05 Dec 2024 05:50 PM IST
सार

वरुण धवन की आगामी फिल्म बेबी जॉन 2024 के अंत में रिलीज होने वाली है। फिल्म का ट्रेलर 9 दिसंबर को मुंबई में एक भव्य इवेंट में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें वरुण धवन, कीर्ति सुरेश, वामीका गब्बी, एटली  समेत कई हस्तियां उपस्थित रहेंगी।

विज्ञापन
Baby John trailer Launch date revealed Starring Varun Dhawan Keerthi Suresh Wamiqa Gabbi
बेबी जॉन पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @varundvn

2024 का साल अब समाप्ति की ओर है और बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन इसे एक धमाकेदार अंदाज में खत्म करने जा रहे हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बेबी जॉन' की रिलीज अब बेहद नजदीक है। यही वजह है कि इस फिल्म का प्रमोशन इन दिनों जोरों पर है। फिल्म का टीजर और पहला गाना 'नैन मटक्का' पहले ही जारी किया जा चुका है। अब दर्शकों की नजरें फिल्म के ट्रेलर पर हैं, जिसका इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। 

Trending Videos
Baby John trailer Launch date revealed Starring Varun Dhawan Keerthi Suresh Wamiqa Gabbi
बेबी जॉन - फोटो : यूट्यूब
इस दिन आएगा ट्रेलर

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म का ट्रेलर 9 दिसंबर को मुंबई में एक भव्य इवेंट में लॉन्च किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक फिल्म के निर्माता 9 दिसंबर को मुंबई के एक भव्य कार्यक्रम में 'बेबी जॉन' का ट्रेलर लॉन्च करेंगे। इसमें फिल्म के मुख्य कलाकार वरुण धवन, कीर्ति सुरेश, वामिका गब्बी, एटली और निर्माता कलीस के अलावा निर्माता मुशर्रत खेतानी, ज्योति देशपांडे और संगीतकार एस थमन भी मौजूद रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Baby John trailer Launch date revealed Starring Varun Dhawan Keerthi Suresh Wamiqa Gabbi
बेबी जॉन - फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
ट्रेलर में दिखेगा असली मसाला

एक सूत्र ने बताया, "टीजर ने फिल्म की एक झलक दी है, जबकि 'नैन मटक्का' गाने ने यह साफ कर दिया है कि यह फिल्म सिर्फ एक्शन और इमोशन का मिश्रण नहीं है, बल्कि इसमें मस्ती और आकर्षक संगीत भी है। अब दर्शक ट्रेलर के माध्यम से फिल्म का असली मसाला देख सकेंगे।"

Baby John trailer Launch date revealed Starring Varun Dhawan Keerthi Suresh Wamiqa Gabbi
बेबी जॉन - फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
इस दिन रिलीज होगा दूसरा गाना

फिल्म का दूसरा गाना 'पिकले पॉम' 6 दिसंबर को रिलीज होने वाला है। इस गाने को विशाल मिश्रा और रिया सीपना ने गाया है। गाने के बोल इरशाद कामिल ने लिखे हैं और संगीत एस थमन ने दिया है। यह गाना वरुण धवन के किरदार और उनकी बेटी के बीच के रिश्ते को दर्शाएगा।

विज्ञापन
Baby John trailer Launch date revealed Starring Varun Dhawan Keerthi Suresh Wamiqa Gabbi
बेबी जॉन - फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म में दिखेंगे ये सितारे

फिल्म का पहला गाना 'नैन मटक्का' वरुण धवन और कीर्ति सुरेश के बीच की शानदार केमिस्ट्री को दर्शाता है। इस गाने को दिलजीत दोसांझ और धीक्षिता  वेंकदेशन उर्फ धी ने गाया है। इसके स्टारकास्ट की बात करें तो फिल्म में वरुण धवन, जैकी श्रॉफ, कीर्ति सुरेश, वामीका गब्बी और राजपाल यादव मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म में सलमान खान भी एक विशेष भूमिका में दिखाई देंगे। यह फिल्म 25 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी। दर्शकों को इस फिल्म से एक शानदार मनोरंजन की उम्मीद है।
Pushpa 2 Public Review: पुष्पा 2 को लेकर दर्शकों का शानदार रिव्यू, किसी ने दिए स्टार्स, किसी ने कहा मास्टरपीस

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed