फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 18: सलमान इस हफ्ते नहीं करेंगे 'बिग बॉस 18' की शूटिंग, जानें किसे मिली शो होस्ट करने की जिम्मेदारी?

Thu, 05 Dec 2024 04:11 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 05 Dec 2024 04:11 PM IST
सार

सलमान इस समय अपनी फिल्म सिकंदर के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग में व्यस्त हैं और इसके बाद वह 7 दिसंबर को दुबई में अपने दबंग रिलोडेड इवेंट में भी भाग लेंगे।

विज्ञापन
Sikandar actor Salman Khan will not shoot Bigg boss 18 this week farah khan to host the show
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों बिग बॉस 18 को होस्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। इस शो को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। यह शो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अभिनेता इस हफ्ते शूटिंग में हिस्सा नहीं लेंगे।

Sikandar actor Salman Khan will not shoot Bigg boss 18 this week farah khan to host the show
फराह खान कुंदर - फोटो : इ्ंस्टाग्राम
किसी मिली शो होस्ट करने की जिम्मेदारी

उनकी जगह फिल्मकार फराह खान 'वीकएंड का वार' एपिसोड की मेजबानी करेंगी। शूटिंग शुक्रवार को होगी और यह शनिवार व रविवार को प्रसारित होगा। सलमान खान इस समय अपनी फिल्म सिकंदर के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके अलावा वह 7 दिसंबर को दुबई में अपने 'दबंग रिलोडेड' कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। सूत्रों के अनुसार अभिनेता और उनकी टीम कल तकनीकी रिहर्सल के लिए दुबई रवाना होगी। सलमान खान के अलावा इस टूर में तमन्ना भाटिया, जैकलीन फर्नांडीज, सोनाक्षी सिन्हा, आस्था गिल, सुनील ग्रोवर, प्रभु देवा और मनीष पॉल जैसे सितारे भी शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के हंसी, संगीत और मनोरंजन से भरपूर होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Sikandar actor Salman Khan will not shoot Bigg boss 18 this week farah khan to host the show
बिग बॉस 18 - फोटो : इंस्टाग्राम@colorstv
शो में ये सितारे करेंगे शिरकत

बिग बॉस 18 के एपिसोड की बात करें तो गायिका सुनिधि चौहान इस शो में विशेष अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी, जहां वह अपने नए गाने आंख का प्रचार करती हुई नजर आएंगी। इसमें उन्होंने सान्या मल्होत्रा के साथ काम किया है। इसके आगामी एपिसोड में 'द फैबुलस लाइफ ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' शो से मशहूर हुई शालिनी पासी भी मेहमान के रूप में दिखेंगी। वह कंटेस्टेंट्स के साथ बातचीत करेंगी और उन्हें अपनी राय देंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sikandar actor Salman Khan will not shoot Bigg boss 18 this week farah khan to host the show
बिग बॉस 18 - फोटो : इंस्टाग्राम@colorstv
सुरक्षा कारणों से लगातार सुर्खियों में हैं सलमान

गौरतलब है कि सलमान खान पिछले कुछ समय से उन्हें मिल रही धमकियों की वजह से भी लगातार चर्चा में हैं। हाल ही में उनके करीबी दोस्त और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी के शूटरों ने खुलासा किया था कि सलमान खान उनके हिट लिस्ट में थे, लेकिन अभिनेता की कड़ी सुरक्षा के कारण वह उन्हें निशाना नहीं बना पाए। सूत्रों के मुताबिक, 66 वर्षीय बाबा सिद्दीकी को 12 अक्टूबर को मुंबई के बांद्रा ईस्ट स्थित उनके बेटे जीशान सिद्दीकी के ऑफिस के बाहर तीन हमलावरों ने गोली मार दी थी। उन्हें लीलावती अस्पताल में लाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। हाल के महीनों में सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कई धमकियां मिल चुकी हैं। 

विज्ञापन
Sikandar actor Salman Khan will not shoot Bigg boss 18 this week farah khan to host the show
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
ईद पर आएगी नई फिल्म

वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान अगले साल ईद के मौके पर फिल्म सिकंदर लेकर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंदाना भी हैं। इसका निर्देशन 'गजनी' और हॉलीडे जैसी फिल्म बना चुके एआर मुरुगदास कर रहे हैं। फिल्म में बाहुबली फेम सत्यराज भी अहम भूमिका में दिखेंगे।
Pushpa 2 Public Review: पुष्पा 2 को लेकर दर्शकों का शानदार रिव्यू, किसी ने दिए स्टार्स, किसी ने कहा मास्टरपीस

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed