Tripti Dimri: भारत की सबसे चर्चित अभिनेत्री बनीं तृप्ति डिमरी, दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट को भी दी मात
आईएमडीबी ने साल 2024 के चर्चित सितारों की लिस्ट घोषित की है। इस लिस्ट में तृप्ति डिमरी को पहले नंबर पर रखा गया है। वहीं, दीपिका और शाहरुख खान को दूसरा और चौथा स्थान मिला है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म एनिमल की लोकप्रियता के बाद से तृप्ति डिमरी चर्चा में रही हैं। इस साल तृप्ति की कई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी हैं। इसमें बैड न्यूज, विक्की विद्या का वो वाला वीडियो और भूल भुलैया 3 शामिल है।
तृप्ति डिमरी ने कहा, "आईएमडीबी की 2024 की सबसे लोकप्रिय भारतीय सितारों की सूची में नंबर वन पर आना सच में बहुत बड़ा सम्मान है। मेरे प्रशंसकों के सहयोग से मुझे ये सौभाग्य मिला है। अच्छी फिल्मों में काम करने से लेकर 'भूल भुलैया 3' के साथ 2024 को खत्म करने तक, यह मेरे लिए एक यादगार साल रहा है। मैं आगे क्या होता है, इसका इंतजार कर रही हूं क्योंकि मैं इस इंडस्ट्री का हिस्सा बनी रहूंगी।"
आईएमडीबी की 2024 की इस लिस्ट में पहले स्थान पर तृप्ति डिमरी हैं। दूसरे स्थान पर दीपिका पादुकोण हैं। तीसरे स्थान पर ईशान खट्टर हैं। चौथे स्थान पर शाहरुख खान हैं। पांचवें स्थान पर शोभिता धूलिपाला हैं। लिस्ट में छठा स्थान मिला है शरवरी को। सातवें नंबर पर हैं ऐश्वर्या राय बच्चन। आठवें नंबर पर सामंथा को रखा गया है। नौवें नंबर पर आलिया भट्ट हैं और दसवें नंबर पर प्रभास को रखा गया है।
इस साल शाहरुख खान की एक भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं आई, इसलिए वे लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं। शाहरुख खान इन दिनों कई इवेंट्स में शामिल हो रहे हैं। वहीं, अगले साल अपनी बेटी सुहाना खान के साथ फिल्म 'किंग' में नजर आने वाले हैं।