सब्सक्राइब करें

Rajkummar Rao: पत्नी पत्रलेखा की पसंद के कपड़े पहनते हैं राजकुमार राव? अभिनेता ने फैंस को दिए फैशन टिप्स

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 16 Oct 2023 09:20 AM IST
विज्ञापन
Mr and Mrs Mahi and Stree 2 star Rajkummar Rao says wife Patralekhaa helps him choose outfits
राजकुमार राव-पत्रलेखा - फोटो : सोशल मीडिया

राजकुमार राव इंडस्ट्री के चर्चित अभिनेता हैं। हाल ही में अभिनेता लैक्मे फैशन वीक 2023 में अपना जलवा बिखेरते नजर आए। मिक्स एंड मैच फॉर्मल और कैजुअल आउटफिट में राजकुमार काफी डैशिंग लगे। ब्लैक टीशर्ट के साथ उन्होंने ब्लैक सूट कैरी किया। इस दौरान राजकुमार राव कपड़ों के मामले में अपनी पसंद पर चर्चा करते नजर आए। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि कपड़ों के चयन के मामले में पत्नी पत्रलेखा हमेशा उनकी मदद करती हैं।

Trending Videos
Mr and Mrs Mahi and Stree 2 star Rajkummar Rao says wife Patralekhaa helps him choose outfits
राजकुमार राव - फोटो : सोशल मीडिया

अपने आउटफिट की डिटेल शेयर करते हुए राजकुमार राव ने कहा, 'मैं जो पहन रहा हूं, वह मुझे बेहद पसंद है। मैं जो भी पहनता हूं, उसमें बहुत सहज रहता हूं। राजकुमार ने इस दौरान फैंस को कुछ फैशन टिप्स भी दिए। उन्होंने कहा, 'जैसे आप हैं, वैसे रहिए। कपड़ों के मामले में हमेशा अपनी सुविधा देखिए और किसी की नकल करने से हमेशा बचना चाहिए। अपना खुद का फैशन स्टेटमेंट बनाइए।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mr and Mrs Mahi and Stree 2 star Rajkummar Rao says wife Patralekhaa helps him choose outfits
राजकुमार राव - फोटो : Instagram

राजकुमार राव के कपड़ों का चयन करने में उनकी पत्नी और एक्ट्रेस पत्रलेखा भी मदद करती हैं। पत्रलेखा के बारे में बात करते हुए राजकुमार ने कहा, 'लोगों को उनका फैशन सेंस बहुत पसंद आता है। बेशक मेरे कपड़ों के मामले में भी वह हमेशा मदद करती हैं। मैं जब भी कंफ्यूज होता हूं, तो वही मदद करती हैं।'
Bigg Boss 17 Premier LIVE: नए सीजन में होगा जमकर धमाल, यूट्यूबर से लेकर वकील तक की हुई घर में एंट्री

Mr and Mrs Mahi and Stree 2 star Rajkummar Rao says wife Patralekhaa helps him choose outfits
राजकुमार राव - फोटो : Instagram

वर्क फ्रंट की बात करें तो राजकुमार राव फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में नजर आएंगे। अभिनेता ने अपने आगामी प्रोजेक्ट पर बात करते हुए कहा, 'मैं 'मिस्टर एंड मिसेज माही' को लेकर बेहद उत्साहित हूं। शरण शर्मा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में जान्हवी कपूर भी नजर आएंगी। इसके बाद एक बायोपिक है। फिलहाल हम 'स्त्री 2' में व्यस्त हैं, इस फिल्म को लेकर भी मैं काफी उत्साहित हूं।'
Monday Flashback: जब गोविंदा के इस फैसले से नाराज हो गए थे धर्मेंद्र, सबके सामने जड़ा था थप्पड़!

विज्ञापन
Mr and Mrs Mahi and Stree 2 star Rajkummar Rao says wife Patralekhaa helps him choose outfits
राजकुमार राव - फोटो : सोशल मीडिया

राजकुमार राव ने दीपावली के त्योहार को लेकर भी अपने प्लांस साझा किए और कहा, 'अब हम पटाखे नहीं चलाते, इस त्योहार की शाम का मतलब हमारे लिए पूजा करना है। हालांकि, लोगों से मिलना, इकट्ठे होना आज भी उतना ही मायने रखता है। यह मेरा पसंदीदा त्योहार है।
MTV Roadies 19: रिया चक्रवर्ती की टीम ने मारी बाजी, रोडीज कर्म या कांड के विजेता बने वाशु जैन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed