फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Janhvi Kapoor: एडल्ट साइट पर डाल दी गई थी जान्हवी कपूर की मॉर्फ्ड तस्वीर, अभिनेत्री का छलका दर्द

Fri, 29 Sep 2023 10:38 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 29 Sep 2023 10:38 AM IST
विज्ञापन
Mr and Mrs Mahi Devara star Janhvi Kapoor recalls seeing her morphed photos on inappropriate pages as a teen
जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म निर्माता बोनी कपूर और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर ने फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। तब से अब तक उन्होंने कई फिल्मों में अपनी कलाकारी से दर्शकों का दिल जीता है। स्टारकिड होने के चलते जान्हवी हमेशा खबरों में रही हैं। हाल ही में एक बातचीत के दौरान जान्हवी ने जिक्र किया कि बचपन से कैमरा उनकी जिंदगी का हिस्सा रहा है। तमाम लोग बिना इजाजत के उनकी और उनकी बहन खुशी कपूर की फोटो ले लिया करते थे। एक बार तो किसी ने उनकी मॉर्फ्ड तस्वीर एडल्ट साइट पर डाल दी थी। हाल ही में जान्हवी इस पर अपना अनुभव साझा करती नजर आईं।

Mr and Mrs Mahi Devara star Janhvi Kapoor recalls seeing her morphed photos on inappropriate pages as a teen
जान्हवी कपूर - फोटो : instagram

जान्हवी कपूर ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि एक बार एक पैपराजी फोटो की वजह से स्कूल में उन्हें सभी बच्चों ने अलग-थलग कर दिया था। उन्होंने याद किया कि जब वह टीनएज में थीं तब उन्हें एक बार अपनी मॉर्फ्ड की हुई फोटो एडल्ट पेज पर मिली। इसे लेकर उन्हें काफी चिढ़ाया गया।

Mr and Mrs Mahi Devara star Janhvi Kapoor recalls seeing her morphed photos on inappropriate pages as a teen
जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

जान्हवी ने बातचीत के दौरान कहा, 'कैमरा हमेशा मेरी जिंदगी का हिस्सा रहा है। हमारे बचपन में जब भी हम बाहर जाते, लोग बिना हमारी इजाजत के हमारी तस्वीरें लेने लगते थे।' अभिनेत्री ने आगे कहा कि वह जब दस साल की थीं और चौथी कक्षा में थीं, तो उनकी एक फोटो इंटरनेट पर वायरल हो रही थी। वह कंप्यूटर लैब में दाखिल हुईं तो देखा क्लासमेट्स की कंप्यूटर स्क्रीन पर उनकी पैपराजी फोटोज हैं।
Tumse Na Ho Payega Review: ‘बवाल’ के बाद नितेश ने फिर लगाया गोता, टोटल टाइम वेस्ट फिल्म ‘तुमसे ना हो पाएगा’

विज्ञापन
विज्ञापन
Mr and Mrs Mahi Devara star Janhvi Kapoor recalls seeing her morphed photos on inappropriate pages as a teen
जान्हवी कपूर - फोटो : instagram

जान्हवी कपूर ने कहा कि वह पैपराजी की तस्वीरों में बहुत असहज दिख रही थीं। बिना मेकअप वाली तस्वीरों के साथ यह एलान भी किया गया था कि जान्हवी को फिल्म इंडस्ट्री में लॉन्च किया जा रहा है। जान्हवी ने कहा कि उस तस्वीर ने उन्हें पॉपुलर तो नहीं बनाया, लेकिन स्कूल में सभी बच्चों ने उन्हें अलग-थलग जरूर कर दिया था। एक्ट्रेस ने बताया, 'मेरे दोस्त मेरी तरफ अलग तरह से देखने लगे थे। वैक्स नहीं कराने के लिए मेरा खूब मजाक बनाया गया था।'
Female Detectives in Bollywood: दीपिका, कैटरीना, करीना बन चुकीं पाकिस्तानी जासूस, मिलिए 10 कातिल हसीनाओं से

विज्ञापन
Mr and Mrs Mahi Devara star Janhvi Kapoor recalls seeing her morphed photos on inappropriate pages as a teen
जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

जान्हवी ने बताया कि जब वह टीनएज में थीं तब उन्हें कई एडल्ट पेज पर अपनी मॉर्फ्ड फोटोज मिले। जान्हवी ने इस बात पर भी चिंता जताई कि आज के दौर में एडवांस एआई के चलते फेक तस्वीरों की संख्या बढ़ गई है। ऐसी तस्वीरों को लोग वास्तविक समझ लेते हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो जान्हवी जल्द ही राजकुमार राव के साथ 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में नजर आएंगी। इसके अलावा 'देवरा' और 'उलझ' भी उनकी झोली में हैं।
Mehmood: संघर्ष के दिनों में अंडे बेचने-टैक्सी चलाने का काम करते थे महमूद, ऐसे चमकाई किस्मत और बने कॉमेडी किंग

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed