मृणाल ठाकुर ने वर्ष 2018 में फिल्म 'लव सोनिया' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके अलावा उन्होंने 'सुपर 30' और 'बाटला हाउस' जैसी फिल्मों में भी काम किया। फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले मृणाल ने छोटे पर्दे पर भी काफी काम किया। बॉलीवुड के बाद बीते वर्ष मृणाल ने फिल्म 'सीता रामम' से तेलुगु सिनेमा में भी कदम बढ़ाए। इसमें उन्होंने दुलकीर सलमान और रश्मिका मंदाना संग स्क्रीन शेयर की। एक्ट्रेस को इंडस्ट्री में पांच साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर वह अपनी करियर यात्रा पर नजर डालती नजर आईं।
Mrunal Thakur: 'आज मैं जहां हूं, अभिनय के प्रति अपनी भूख के कारण हूं', अपनी करियर यात्रा पर बोलीं मृणाल ठाकुर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिनेमा की दुनिया में अपने पांच साल के सफर में मृणाल ने सफलता और असफलता दोनों का स्वाद चखा है। हालांकि, असफलता ने कभी उन्हें निराश नहीं किया। मृणाल का कहना है कि असफलता ने उन्हें खुद को और मजबूत बनाने और कठिन मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। अभिनेत्री का कहना है कि अभी काफी कुछ हासिल करना बाकी है।
मृणाल ने आगे कहा कि अपने करियर में आगे बढ़ने के लिए वह अपने किरदारों के साथ नए प्रयोग करने के लिए तैयार हैं। एक्ट्रेस का कहना है, 'सिनेमा की दुनिया का हिस्सा बनने के लिए कई भाषाएं हैं, कई शैली हैं जो मुझे उत्साहित करती हैं। मैं किरदारों के साथ प्रयोग करने और फिल्मों की दुनिया में पूरी तरह रमने के लिए तैयार हूं। अगर बतौर कलाकार आपके अंदर नए चैलेंज लेने की भूख नहीं है तो आपका करियर यहां बहुत जल्दी ठहर जाएगा'।
Aquaman 2 Trailer: साम्राज्य के लिए ब्लैक मांटा से लड़ता दिखा 'एक्वामैन', ट्रेलर से यूं लापता हुईं एम्बर हर्ड
मृणाल ठाकुर ने अन्य लोगों को भी सलाह दी कि इस इंडस्ट्री में बने रहने के लिए अलग-अलग किस्म का काम करने के लिए खुद को तैयार रखें। मृणाल ने आगे बताया, 'मैं टेलीविजन से लेकर बॉलीवुड फिल्मों में आई। फिर साउथ तक गई। अब तक तीन भाषाओं में काम कर चुकी हूं और मैंने यह ठान रखी है कि जो चीजें मुझे उत्साहित करती हैं, मैं उन्हें आजमाती रहूंगी। काम और एक्टिंग के प्रति मेरी इसी भूख ने मुझे आज यहां तक पहुंचने में मदद की है'।
Actress: यौन गतिविधि में लिप्त इन हसीनाओं के करियर पर लगा ग्रहण, किसी का हुआ पर्दाफाश तो कोई पकड़ी गई रंगे हाथ
न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में मृणाल ने कहा कि वह खुद को खुशनसीब मानती हैं क्योंकि मेकर्स उन पर लीड रोल्स के लिए भरोसा करते हैं। एक्ट्रेस ने कहा, 'मैं खुशकिस्मत हूं कि मुझे अपने करियर में इतनी खास फिल्मों में काम करने का मौका मिला। बॉलीवुड में खुद को साबित कर पाई हूं। मेकर्स ने मुझ पर भरोसा जताया और मुझे जिम्मेदारियां दीं'।
Celebs: रुतबे की आड़ में इन हस्तियों ने मासूमों को बनाया निशाना! दामन पर लग चुका है रेप-छेड़छाड़ का दाग