सब्सक्राइब करें

Celebs: रुतबे की आड़ में इन हस्तियों ने मासूमों को बनाया निशाना! दामन पर लग चुका है रेप-छेड़छाड़ का दाग

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Fri, 15 Sep 2023 01:01 AM IST
सार

मनोरंजन जगत की इन हस्तियों पर रुतबे का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लग चुका है। कोई रेप तो कोई छेड़छाड़ के आरोप में बदनामी झेल चुका है। 

विज्ञापन
Serious Allegations Like Rape Molestation Leveled Against These Film Stars Aman Verma Ankit Tiwari
सितारों पर लगा रेप-छेड़छाड़ का आरोप - फोटो : अमर उजाला

रुतबा और शोहरत हर किसी को रास नहीं आती है। कई दफा यह लोगों के सिर पर चढ़कर उन्हें पागल कर देती है। साथ ही कुछ लोग अपने नाम की आड़ में कुछ भी कर गुजरने की चाह रखते हैं। ऐसा ही हाल मनोरंजन जगत के कुछ सितारों का भी है। इंडस्ट्री से जुड़े कुछ नामचीन स्टार्स ऐसे हैं, जिन पर छेड़छाड़ और रेप जैसे गंभीर आरोप लग चुके हैं। साथ ही कुछ तो इस संगीन आरोप के तहत जेल की सजा भी काट चुके हैं। आइए जान लेते हैं कि इस लिस्ट में कौन-कौन सी हस्तियां शामिल हैं-  

Trending Videos
Serious Allegations Like Rape Molestation Leveled Against These Film Stars Aman Verma Ankit Tiwari
मधुर भंडारकर - फोटो : सोशल मीडिया

मधुर भंडारकर बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर फिल्म निर्माता हैं। वहीं, वर्ष 2004 में मधुर भंडारकर पर कास्टिंग काउच का आरोप लगा, जिससे हर कोई हैरान रह गया। दरअसल, मॉडल प्रीति जैन ने वर्ष 2004 में निर्माता पर आरोप लगाया कि उन्होंने वर्ष 1999 से 2004 तक उनका 16 बार बलात्कार किया। मॉडल के मुताबिक, मधुर ने उन्हें फिल्म में लीड रोल देने का झूठा वादा कर दुष्कर्म किया। हालांकि, आगे चलकर मॉडल अपने लगाए इल्जामों से मुकर गईं, और वर्ष 2012 में अदालत ने मधुर को क्लीन चीट दे दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Serious Allegations Like Rape Molestation Leveled Against These Film Stars Aman Verma Ankit Tiwari
आदित्य पंचोली - फोटो : फाइल फोटो (एएनआई)

आदित्य पंचोली मनोरंजन जगत के जाने-माने अभिनेता हैं। आपको जानकर हैरान होगी कि अभिनेता पर उनकी ही 15वर्षीय नौकरानी ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। नौकरानी ने अपने बयान में कहा था कि हीरोइन बनाने का झांसा देकर आदित्य ने उसका बलात्कार किया था। लड़की नाबालिग थी, इस कारण आदित्य के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज हुआ था। 

Karan Johar: करण के बच्चे स्कूल में उड़ाते हैं पिता का मजाक, रॉकी और रानी... को देखने से कर दिया था साफ इनकार

Serious Allegations Like Rape Molestation Leveled Against These Film Stars Aman Verma Ankit Tiwari
शाइनी आहूजा - फोटो : सोशल मीडिया

शाइनी आहूजा 'लाइफ इन ए मेट्रो', 'गैंगस्टर' और 'भूल भुलैया' जैसी बेहतरीन फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। हालांकि, उनका नाम भी इस घिनौने अपराध से अछूता नहीं रहा है। वर्ष 2009 में अभिनेता की ही नौकरानी ने उन पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने और धमकाने जैसा संगीन आरोप लगाया था। पुलिस ने आरोपों पर कार्रवाई करते हुए अभिनेता को गिरफ्तार भी किया था। अदालत में शाइनी पहले आरोपों को नकारते रहे, हालांकि, बाद में उन्होंने कहा कि दोनों के बीच जो कुछ भी हुआ उसमें दोनों की रजामंदी थी। वर्ष 2011 में कोर्ट ने शाइनी को सात वर्ष की सजा सुनाई थी। हालांकि, वह एक वर्ष के बाद ही जमानत पर बाहर आ गए थे। 
 

Aquaman 2 Trailer: साम्राज्य के लिए ब्लैक मांटा से लड़ता दिखा 'एक्वामैन', ट्रेलर से यूं लापता हुईं एम्बर हर्ड

विज्ञापन
Serious Allegations Like Rape Molestation Leveled Against These Film Stars Aman Verma Ankit Tiwari
अंकित तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया

अंकित तिवारी ने अपनी सुरीली आवाज से हर किसी को अपना दीवाना बनाया है। वहीं, वर्ष 2014 में गायक के ऊपर लगे रेप के आरोप ने हर किसी को दंग कर दिया था। अंकित पर यह आरोप 28 वर्षीय महिला ने लगाया था, जिसका कहना था कि शादी का झांसा देकर गायक ने उनका बलात्कार किया था। हालांकि, अंकित पर लगे आरोप सिद्ध नहीं हो पाए और वर्ष 2017 में कोर्ट ने उन्हें बाइज्जत बरी कर दिया। 

Devdas: देवदास में चुन्नीलाल की भूमिका के लिए जैकी श्रॉफ नहीं थे पहली पसंद, वर्षों बाद इस अभिनेता ने किया दावा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed