फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिल्मी परदे पर दिखने वाली है एक नई मर्दानी, इस फिल्म में मृणाल ठाकुर पहनेंगी खाकी

Wed, 11 Mar 2020 01:11 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Avinash Pal Updated Wed, 11 Mar 2020 01:11 PM IST
विज्ञापन
Mrunal Thakur will play a police officer opposite Sidharth Malhotra in Thadam remake
mrunal thakur

सिद्धार्थ मल्होत्रा अभिनीत तमिल रीमेक 'थाडम' में मृणाल ठाकुर की एंट्री हो गई है। फिल्म के मेकर्स ने खुद इस बात की पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार मृणाल को कहानी पसंद आई है और उन्होंने इसे लेकर अपनी रजामंदी दे दी है।  फिल्म से जुड़े एक सूत्र के अनुसार, 'निर्माताओं द्वारा मृणाल को बीते दिनों फिल्म की कहानी सुनाई गई है। मृणाल को यह कहानी बेहद पसंद आई। उन्होंने अभी हाल ही में फिल्म 'आंख मिचोली' की शूटिंग खत्म की है और उन्होंने अपनी मई-जून की तारीख इस थ्रिलर फिल्म के लिए दी है। इस फिल्म में वह एक पुलिस अफसर के किरदार में नजर आएंगी, जिसके चलते फिल्म में उनका एक्शन अवतार भी देखने को मिलेगा।'

Mrunal Thakur will play a police officer opposite Sidharth Malhotra in Thadam remake
mrunal thakur

फिल्म में मृणाल की एंट्री की पुष्टि करते हुए फिल्म के निर्माता मुराद खेतानी ने कहा, 'फिल्म में मृणाल एक पुलिस अफसर के किरदार में नजर आएंगी। वह सिद्धार्थ के साथ इश्क नहीं फरमाएंगी। हम फिल्म की शूटिंग मई के आखिरी में शुरू करेंगे। यह शूटिंग दिल्ली में होगी।' निश्चित तौर पर पुलिस अफसर का किरदार मृणाल के करियर के बुलंदियों पर पहुंचा सकता है। इस फिल्म का निर्माण भूषण कुमार (टी सीरीज) और मुराद खेतानी (सिने 1 स्टूडियोज) मिलकर कर रहे हैं। यह फिल्म 20 नवंबर 2020 को रिलीज होगी। 

Mrunal Thakur will play a police officer opposite Sidharth Malhotra in Thadam remake
मृणाल ठाकुर और ऋतिक रोशन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम

उल्लेखनीय है कि इस साल मृणाल के हाथों में शाहिद कपूर की 'जर्सी' और फरहान अख्तर की 'तूफान' है। वहीं इससे पहले मृणाल 'बाटला हाउस' और 'सुपर 30' जैसी फिल्मों में भी अहम किरदार निभा चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mrunal Thakur will play a police officer opposite Sidharth Malhotra in Thadam remake
Mrunal Thakur

गौरतलब है कि फिल्म 'थाडम' पिछले साल मार्च में रिलीज हुई थी। यह फिल्म मगिज थिरुमनेनी द्वारा लिखित और निर्देशित की गई है वहीं इसका निर्माण इंद्र कुमार द्वारा किया गया है। फिल्म में अरुण विजय डबल रोल में नजर आए हैं। उनके अलावा तान्या, स्मृति वेंकट और विद्या प्रदीप भी मुख्य किरदार में हैं।  फिल्म की कहानी एक हत्या के इर्द-गिर्द घूमती है। तहकीकात के दौरान पुलिस को पता चलता है कि एक आरोपी का चेहरा, मरने वाले के जैसा ही है। इसके साथ ही फिल्म की कहानी में कई और दिलचस्प मोड़ आते हैं। फिल्म का क्लाइमैक्स कहानी को और भी रोचक बनाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed