क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का हिंदी सिनेमा से पुराना नाता रहा है। साक्षी से शादी से पहले वह हिंदी सिनेमा की तमाम अभिनेत्रियों के पसंदीदा सितारे रहे हैं। बाद में उनकी जीवनी पर फिल्म भी बनी। अब माही मुंबइया सिनेमा से एक नए रोल में जुड़ने जा रहे हैं। गौरतलब है कि इंग्लैंड दौरे के बीच में एक वीडियो काफी वायरल हुआ, जिसमें धोनी मैच खत्म होने के बाद गेंद के लिए मनुहार करते दिखे। इस वीडियो ने धोनी के क्रिकेट से पूरी तरह रिटायर होने की अफवाहों को जन्म दिया।
{"_id":"5b76ea7a42c7924656041edf","slug":"ms-dhoni-opened-film-company","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"स्पोर्ट्स कंपनी के बाद अब धोनी ने 'पैसे कमाने' के लिए खोली नई कंपनी, बॉलीवुड स्टार्स को होगा फायदा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
स्पोर्ट्स कंपनी के बाद अब धोनी ने 'पैसे कमाने' के लिए खोली नई कंपनी, बॉलीवुड स्टार्स को होगा फायदा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 17 Aug 2018 09:02 PM IST
विज्ञापन
एम एस धोनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
dhoni
क्रिकेट की दुनिया में तो ये बात आ गई होगी, लेकिन इस धुएं की आग मुंबई में जलनी शुरू हो चुकी है। कहा जाता है कि धोनी ने अपनी कप्तानी के दौरान एक स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी खड़ी की और इस दौरान उन पर ये आरोप भी लगे कि वे उन्हीं खिलाड़ियों को टीम में जगह दिलाते हैं जिनका उनकी कंपनी से किसी न किसी तरह का करार रहता है।
ms dhoni
ऋति स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी की स्थापना के साथ ही धोनी का बतौर क्रिकेटर आभामंडल छोटा होना शुरू हुआ और वह कॉरपोरेट जगत में एक अच्छे बिजनेसमैन की तरह उभरने लगे। धोनी ने अब एक फिल्म प्रोडक्शन कंपनी खोली है। उनकी प्लेयर मैनेजमेंट कंपनी की तरह इस कंपनी की देखरेख भी उनके एक पुराने साथी खिलाड़ी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ms dhoni
इस कंपनी ने तमाम बड़े-छोटे लेखकों से मेल मुलाकातों का दौर शुरू कर दिया है। कहानियां सुनी जा रही हैं। तैयारी ये है कि कंपनी का एलान एक साथ कम से कम तीन
फिल्मों के साथ किया जाए। धोनी ने अपनी कंपनी के संचालकों को साफ निर्देश दिए हैं कि इन फिल्मों की कहानी बहुत मजबूत और जमीन से जुड़ी हुई होनी चाहिए।
धोनी की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी मसाला फिल्मों से दूर रहने की कोशिश करेगी और सिर्फ कंटेंट ड्रिवेन सिनेमा ही बनाएगी।
फिल्मों के साथ किया जाए। धोनी ने अपनी कंपनी के संचालकों को साफ निर्देश दिए हैं कि इन फिल्मों की कहानी बहुत मजबूत और जमीन से जुड़ी हुई होनी चाहिए।
धोनी की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी मसाला फिल्मों से दूर रहने की कोशिश करेगी और सिर्फ कंटेंट ड्रिवेन सिनेमा ही बनाएगी।
विज्ञापन
एमएस धोनी
बता करें फिल्ड की तो टी-20 क्रिकेट में छक्के लगाने के मामले में उनका रिकॉर्ड टूट चुका है। इस लिस्ट में 12वें नंबर पर काबिज धोनी को पछाड़कर अब न्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाज रॉस टेलर आगे निकल चुके हैं। दरअसल, तूफानी कीवी बल्लेबाज रॉस टेलर इस समय वेस्टइंडीज में कैरेबियन प्रीमियर लीग में खेल रहे हैं। उन्होंने बुधवार रात जमैका तालावाह की ओर से खेलते हुए सेंट किट्स एंड नेविस पेट्रियोट के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए 35 गेंदों में 51 रन ठोक डाले। इस दौरान उन्होंने 2 चौके और 4 छक्के लगाए। इस मैच में चार छक्के लगाने के साथ रॉस टेलर ने टी-20 क्रिकेट में छक्के लगाने के मामले में एमएस धोनी (267 छक्के) को पीछे छोड़ दिया है। टेलर के नाम अब 248 टी-20 मैचों में 271 छक्के हो गए हैं। इस तरह से दुनिया में छक्के लगाने के मामले में टेलर 12वें नंबर पर पहुंच गए हैं।