{"_id":"61094a173304396e651ae4ed","slug":"ms-dhoni-s-new-haircut-has-gulshan-grover-urging-him-saysthat-will-be-mere-dhande-pe-laat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया: महेंद्र सिंह धोनी से डरे गुलशन ग्रोवर, कहा- माही मेरे धंधे पर लात मत मारना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोशल मीडिया: महेंद्र सिंह धोनी से डरे गुलशन ग्रोवर, कहा- माही मेरे धंधे पर लात मत मारना
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Tue, 03 Aug 2021 09:28 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
gulshan grover
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी सिनेमा में बैड मैन के नाम से मशहूर गुलशन ग्रोवर फिल्मों के सबसे खतरनाक विलेन की लिस्ट में शुमार हैं। वह हिंदी फिल्मों में नेगेटिव किरदार के लिए जाने जाते हैं। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी की फिल्मों में सबको डराने वाले अभिनेता गुलशन ग्रोवर भी किसी से डर गए हैं। खास बात ये है कि अभिनेता किसी एक्टर से नहीं बल्कि क्रिकेटर एम।एस धोनी से डर गए हैं। दरअसल, हाल ही में धोनी ने अपने लुक में काफी चेंज किया है। बीते दिनों सोशल मीडिया पर धोनी की कुछ तस्वीरें वायरल हुई थीं।
इसमें क्रिकेटर का न्यू हेयर कट नजर आ रहा है। इस नए लुक में धोनी काफी कूल लग रहे हैं। उनकी तस्वीरों को खुद आलिम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इन फोटोज़ को गुलशन ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट किया है।
तस्वीर को साझा करते हुए गुलशन ने लिखा, ‘माही भाई शानदार लुक... प्लीज़ कोई भी डॉन का रोल एक्सेप्ट मत करना वरना वो मेरे धंधे पर लात होगी। पहले से ही मेरे तीन अजीज़ भाई संजय दत्त, सुनील शेट्टी और जैकी श्रॉफ मुझे इस बिजनेस से बाहर कर रहे हैं। आलिम ख़ान बैडमैन तुम्हारे पास आ रहा है’।
3 of 5
Gulshan grover
गुलशन ग्रोवर का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। गुलशन ग्रोवर के इस पोस्ट पर फैंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'बैड मैन हमेशा एक अच्छा बैड मैन रहेगा।' वहीं, एक अन्य यूजर लिखता है, 'आदरणीय गुलशन ग्रोवर सर, आपकी जगह कोई नहीं ले सकता है। अलग-अलग दौर में बहुत सारे डॉन हो सकता है लेकिन बैड मैन केवल एक ही रहेगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : instagram@aalimhakim
बता दें कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण के वक्त धोनी ने काफी लंबे बाल रखे थे। उनके बालों का रंग भी सुनहरा था। उस वक्त उनके बाल की दीवानगी भी चरम पर थी। इसके बाद माही ने टी-20 वर्ल्ड कप के पहले, साल 2007 में अपने हेयरस्टाइल को पूरी तरह से बदल लिया था। इसके अलावा भी धोनी समय-समय अपनी हेयरस्टाइल को बदलते रहे हैं और उनके फैंस भी इसे खूब पसंद करते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Gulshan Grover
- फोटो : amar ujala
इस बीच गुलशन ग्रोवर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो आखिरी बार डायरेक्टर संजय गुप्ता की फिल्म 'मुंबई सागा' में नजर आए थे। इस फिल्म में जॉन अब्राहम, इमरान हाशमी, सुनील शेट्टी, काजल अग्रवाल और महेश मांजरेकर मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।