{"_id":"5d7f58ab8ebc3e016a1814f9","slug":"muddasar-aziz-on-break-up-with-sushmita-sen-when-disturbed-his-parents","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"9 साल पहले इस निर्देशक का सुष्मिता से हुआ था ब्रेकअप, बोले- 'उनकी वजह से होते थे पेरेंट्स से झगड़े'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
9 साल पहले इस निर्देशक का सुष्मिता से हुआ था ब्रेकअप, बोले- 'उनकी वजह से होते थे पेरेंट्स से झगड़े'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Mon, 16 Sep 2019 03:30 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
sushmita sen
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुष्मिता सेन इन दिनों मॉडल रोहमन शॉल को डेट कर रही हैं। दोनों अपने रिश्ते को सार्वजनिक तौर पर पहले ही स्वीकार कर चुके हैं। रोहमन से पहले सुष्मिता सेन एक निर्देशक के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में थीं। बाद में किन्हीं वजहों से दोनों का ब्रेकअप हो गया।
2 of 5
Mudassar Aziz
- फोटो : social media
सुष्मिता ने 'हैप्पी भाग जाएगी' फिल्म के निर्देशक मुदस्सर अजीज के साथ कुछ समय तक रिश्ते में रहीं। उस वक्त मुदस्सर अक्सर सुष्मिता के अपॉर्टमेंट में आते-जाते वक्त स्पॉट किए जाते थे। अब पहली बार मुदस्सर ने अपने ब्रेकअप पर मीडिया से बात की है। डीएनए को दिए एक इंटरव्यू में मुद्दसर ने कहा कि 'जब लोग मुझसे कहते थे कि तुम्हारा और सुष्मिता का रिश्ता टूट गया तो मैं कोई रिएक्शन नहीं देता था। हां लेकिन इस तरह की खबरों से मेरे माता-पिता परेशान हो गए थे।'
3 of 5
sushmita sen
- फोटो : social media
मुदस्सर आगे कहते हैं कि 'मैं एक मध्यमवर्गीय परिवार से हूं और आप जानते ही होंगे कि हमारे परिवारों में माता-पिता कितने ज्यादा सेंसिटिव होते हैं। जब वो अपने बच्चे के रिलेशनशिप की खबरें अखबारों में पढ़ते हैं तो वो परेशान हो जाते हैं। इस वजह से मेरे माता-पिता के साथ रिश्ते बिगड़ने लगे थे। उन्हें यह समझ नहीं आ रहा था कि इस पर कैसे रिएक्शन दें।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sushmita sen
- फोटो : social media
मुदस्सर ने सुष्मिता के बारे में बताया कि 'सुष्मिता एक बेहतरीन इंसान हैं। उन्होंने जिंदगी अपनी शर्तों पर जी है। बहुत कम लोग ऐसा कर पाते हैं। वो आज जहां जिस मुकाम पर हैं मैं उसकी इज्जत करता हूं।' जब मुदस्सर पूछा गया कि उनका ब्रेकअप क्यों हुआ था तो उन्होंने कहा कि 'जब आप किसी को सिर्फ उसके बाहरी रूप से जानते हैं तो आप उस शख्स के लिए एक इमेज बना लेते हैं लेकिन जब धीरे-धीरे उसे जानने लगते हैं तो कई अलग चीजें उभर कर सामने आती हैं। मेरे साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ। मेरे मन में कोई कड़वाहट नहीं और मैं फिल्ममेकिंग पर ध्यान देना चाहता हूं।' बता दें कि दोनों का ब्रेकअप साल 2010 में हो गया था।
विज्ञापन
5 of 5
huma qureshi
- फोटो : social media
मुदस्सर अजीज फिलहाल अभिनेत्री हुमा कुरैशी को डेट कर रहे हैं। दोनों के साथ दिखने के बाद से इनके अफेयर की खबरें चलने लगीं। ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि हुमा और मुदस्सर पिछले एक साल से डेट कर रहे हैं हालांकि उन्होंने अपनी लव स्टोरी छुपाकर रखी थी। अब वो इंस्टा पर कुछ तस्वीरें शेयर करने लगे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।