{"_id":"5b5843ad4f1c1b4c748b6efd","slug":"mugdha-godse-birthday-special-life-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस कंटेस्टेंट के साथ लिव इन में रह रहीं ये एक्ट्रेस, फिल्मों में आने से पहले थीं सेल्सगर्ल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बिग बॉस कंटेस्टेंट के साथ लिव इन में रह रहीं ये एक्ट्रेस, फिल्मों में आने से पहले थीं सेल्सगर्ल
Thu, 26 Jul 2018 08:01 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 26 Jul 2018 08:01 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मॉडल और एक्ट्रेस मुग्धा गोडसे का जन्म 26 जुलाई 1986 को पुणे में एक मिडिल क्लास फैमिली में जन्म हुआ था। मराठी मीडियम स्कूल में पढ़ीं मुग्धा को शुरुआती दिनों में काफी स्ट्रगल करना पड़ा और उन्होंने सेल्सगर्ल का भी काम किया।
2 of 5
यह बात खुद मुग्धा ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में कबूल की थी। उन्होंने कहा था कि वो पेट्रोल पंप पर सेल्सगर्ल का काम करती थीं। जिसके लिए उन्हें 100 रुपए मिलते थे। मुग्धा का जीवन काफी कष्टों में बीता है। पढ़ाई के साथ मुग्धा ने मॉडलिंग भी करनी शुरू की और फेमिना मिस इंडिया में भाग लिया। मुग्धा साल 2004 में हुए मिस इंडिया कॉन्टेस्ट की सेमीफाइनलिस्ट रही हैं।
3 of 5
पुणे से मुंबई आने के बाद मुग्धा ने कई ऐड फिल्म में काम किया लेकिन उन्हें पहचान मिली मधुर भंडाकर की फिल्म 'फैशन' से। 'फैशन' में मुग्धा के परफॉर्मेंस को काफी सराहा गया था। इसके बाद मुग्धा ने 'ऑल द बेस्ट', 'जेल', 'विल यू मैरी मी' 'हीरोइन' और 'साहेब बीवी और गैंगस्टर' में भी काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फिल्मों और मॉडलिंग के अलावा मुग्धा अपने लिंक अप और कॉन्ट्रोवर्सी की वजह से भी चर्चा में रहीं। मुग्धा का नाम रनबीर शौरी, मधुर भंडारकर और राहुल देव के साथ जुड़ चुका है। फिलहाल मुग्धा अपने से 18 साल बड़े राहुल के साथ लिव इन में रह रही हैं। उन्होंने खुद राहुल के साथ अपने रिश्ते की बात कबूली थी। मुग्धा अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर राहुल के साथ फोटोज शेयर करती रहती हैं। दोनों सोनी टीवी के कपल रियलिटी शो में भी साथ दिख चुके हैं। बता दें कि राहुल देव बिग बॉस 10 में भी हिस्सा ले चुके हैं।
विज्ञापन
5 of 5
गौरतलब है कि राहुल देव ने 1998 में रीना से शादी की थी। साल 2009 में रीना की कैंसर से मौत हो गई थी। उनका एक बेटा भी है जो लंदन में पढ़ाई कर रहा है। राहुल और मुग्धा का शादी करने का कोई इरादा नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।