{"_id":"5b9f6d13867a557ed0491934","slug":"mukesh-ambani-daughter-isha-ambani-ready-to-get-married-in-italy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अंबानी परिवार में बहू आने से पहले ही हो जाएगी बेटी ईशा की विदाई, इटली में होगी सगाई की भव्य पार्टी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अंबानी परिवार में बहू आने से पहले ही हो जाएगी बेटी ईशा की विदाई, इटली में होगी सगाई की भव्य पार्टी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगी । कुछ समय पहले ही ईशा की सगाई पीरागल ग्रुप के मालिक अजय पीरामल के बेटे आनंद से हुई थी । आनंद ने ईशा को महाबलेश्वर मंदिर में घुटनों पर बैठकर प्रपोज किया था ।
2 of 5
isha ambani
रिश्ता तय होने की पार्टी अंबानी के घर एंटीलिया में रखी गई थी । अब ईशा की शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं । खबर है कि ईशा और आनंद की सगाई 21 सितंबर को इटली में होगी । डीएनए की खबर के मुताबिक, अंबानी के बेटे आकाश से पहले ईशा की शादी होगी ।
3 of 5
isha akash ambani
सगाई की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं । खबर है कि ये सगाई इटली में ग्रैंड लेवल पर होगी । सगाई के बाद शादी से पहले की रस्में जैसे हल्दी, मेहंदी और संगीत उदयपुर में किया जाएगा। इसका फैसला अंबानी और पीरामल परिवार ने मिलकर लिया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मेट गाला 2017 ,ईशा अंबानी
उदयपुर अपनी खूबसूरती और रजवाड़ों की शानो-शौकत के लिए जाना जाता है। इस प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियां भी शिरकत कर सकती हैं। अभी लोकेशन फाइनल नहीं हो पाई है । वहीं शादी मुंबई से ही होगी। शादी की तारीख 12 दिसंबर तय की गई है ।
विज्ञापन
5 of 5
isha ambani
ईशा की शादी के बाद नीता अंबानी घर में बहू लाने की तैयारी करेंगी । बता दें कि आकाश की सगाई 30 जून को हीरा व्यापारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका मेहता के साथ हुई थी । जश्न में बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी हस्तियों ने शिरकत की थी । शादी मार्च में होने की खबर है ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।