फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए मुकेश अंबानी की बेटी ईशा की शादी का खर्चा, दुनिया में हो रही चर्चा

Wed, 12 Dec 2018 04:42 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 12 Dec 2018 04:42 PM IST
विज्ञापन
mukesh ambani daughter isha marriage today and expense of wedding
isha and anand

आज देश और दुनिया का नजर दो शाही शादियों पर टिकी हुई है। एक इसमें रिलायंस के मालिक मुकेश अंबानी की इकलौती बेटी ईशा अंबानी की शादी है तो वहीं दुनियाभर में अपनी कॉमेडी से सबको गुदगुदाने वाले मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा भी सात फेरे लेने की लाइन में लगे हुए हैं। यहां बात करेंगे ईशा अंबानी की शादी में खर्च हो रहे बेहिसाब पैसो की...

mukesh ambani daughter isha marriage today and expense of wedding
होने वाले पति का ब्लेजर पहनते ही ट्रोल हुईं अंबानी की बेटी, यूजर्स बोले-ऐसे कौन पहनता है?

सबसे पहले आपको बता दें कि ईशा की शादी बड़े उद्योगपति अजय पीरामल के बेटे आनंद पीरामल से आज होने जा रही है। इससे पहले दोनों पक्षों ने उदयपुर में प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन का जमकर लुफ्त उठाया। इस दौरान देश और दुनिया से बड़े -बड़े उद्योगपति, फिल्मी स्टार और अमेरिकी पर्सनैलिटी हिलेरी क्लिंटन भी पहुंची थीं। इसमें अमेरिकन सिंगर बेयोंसे ने भी परफोर्म किया था। ईशा अंबानी का प्री-वेडिंग का पूरा कार्यक्रम उदयपुर के ऑबरॉय उदयविलास हॉटल में आयोजित हुआ था। 

mukesh ambani daughter isha marriage today and expense of wedding
isha ambani
रिपोर्ट के मुताबिक, मुकेश ने मेहमानों के आने-जाने के लिए 90 से भी ज्यादा निजी चार्टरेड प्लेन बुक किए थे। इससे पहले 7 दिसंबर से लेकर 10 दिसंबर तक मुकेश ने एक अन्न सेवा भी चलाई थी जिसमें 5100 गरीब लोगों को दिन में तीन समय का खाना मुफ्त में खिलाया गया था। वहीं, इस अन्न सेवा के दौरान क्राफ्ट बाजार मेला भी लगा था जिसमें पारंपरिक चित्र पर्दशनी हुई थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
mukesh ambani daughter isha marriage today and expense of wedding
ईशा अंबानी

रिपोर्ट के मुताबिक, ईशा की शादी के बाद भी एक ग्रैंड रिसेप्शन की तैयारी है।  इस ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन मुंबई के जियो गार्डन में शुक्रवार को होगा। इस रिसेप्शन में बॉलीवुड स्टार्स, उद्याोगपति और खेल जगत से नामी हस्तियां दस्तक देंगी। इस दौरान मेहमानों के लिए एक म्यूजिकल कॉन्सर्ट भी आयोजित किया जाएगा। 

विज्ञापन
mukesh ambani daughter isha marriage today and expense of wedding
Isha Ambani - फोटो : amar ujala

लेकिन इन सब कार्यक्रमों पर कितना पैसा लग रहा है क्या आपने सोचा। अगर नहीं तो बता दें कि मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ईशा की शादी के हर कार्यक्रम को जोड़कर 150 से 200 करोड़ रुपये से भी ज्यादा का बजट आया है। वहीं, ब्लूमबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में शादी का खर्च 110 करोड़ रुपये बताया है लेकिन 110 करोड़ रुपये छोटी रकम बताई जा रही है। वहीं, अंबानी परिवार के लिए इतनी शाही शादी मायने रखती है और वे इसे आसानी से करने में सक्षम हैं। बता दें कि मुकेश एशिया के सबसे धनी व्यक्तियों में से एक हैं और उनकी पहली संतान की शादी होने जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed