देश के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर में एक बार फिर से खुशियों ने दस्तक दी है। अंबानी परिवार में एक नया सदस्य आ गए है। मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश की पत्नी श्लोका ने गुरुवार सुबह 11 बजे बेटे को जन्म दिया। मां और बेटा दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं।
देश के सबसे अमीर परिवार के घर आया नन्हा मेहमान, मुकेश अंबानी ने दिखाई पोते की पहली तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुकेश और नीता अंबानी दादा-दादी बन गए हैं। पोते के साथ अंबानी की पहली तस्वीर भी सामने आ गई है। यह तस्वीर अस्पताल में शूट की गई है। इसमें अंबानी काफी खुश नजर आ रहे हैं। खुशी के इस मौके पर अंबानी परिवार ने एक आधिकारिक बयान भी जारी किया है।
बीते साल ही हुई थी शादी
आकाश अंबानी और श्लोका की शादी नौ मार्च 2019 को हुई थी। इस शादी की चर्चा देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में रही थी। इसमें दुनियाभर से तमाम बड़ी हस्तियों ने शिरकत की थी। बॉलीवुड सितारे भी इस शादी में शरीक हुए थे। ये दुनिया की सबसे महंगी शादियों में से एक थी।
बचपन से साथ हैं आकाश और श्लोका
आकाश अंबानी और श्लोका बचपन से ही एक दूसरे को जानते हैं। दोनों की स्कूलिंग धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से हुई। इस दौरान ही दोनों की दोस्ती हो गई थी। स्कूल से पढ़ाई करने के बाद श्लोका ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एवं पॉलिटिकल साइंस से लॉ में मास्टर्स की डिग्री हासिल की। वहीं आकाश ने अमेरिका स्थित ब्राउन यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में बैचलर डिग्री ली।
गौरतलब है कि श्लोका बिजनेस वुमन होने के साथ-साथ एक समाजसेवी भी हैं। उन्होंने 2015 में कनेक्ट फॉर नाम से एनजीओ शुरू किया था, जो कि जरूरतमंदों को शिक्षा, भोजन और घर उपलब्ध करवाता है। वहीं आकाश बिजनेस संभालते हैं।
पांच साल पहले शाहिद कपूर की शादी में आए थे कुल 50 लोग, अभिनेता की पत्नी ने अनदेखी तस्वीर के साथ किया खुलासा