सब्सक्राइब करें

पांच साल पहले शाहिद कपूर की शादी में आए थे कुल 50 लोग, अभिनेता की पत्नी ने अनदेखी तस्वीर के साथ किया खुलासा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 10 Dec 2020 07:49 PM IST
विज्ञापन
Shahid Kapoor wife Mira Rajput shared her unseen photo from wedding and reveal 50 people was in her wedding before it was a not rule
शाहिद कपूर, मीरा राजपूत - फोटो : social media

कोरोना वायरस ने आम से लेकर खास तक, सभी के लाइफस्टाइल को बदलकर रख दिया है। इस महामारी के चलते कुछ ऐसे भी नियम बनाए गए जिसे शायद ही कभी किसी पर लागू किया गया था, लेकिन लोगों की सुरक्षा को देखते हुए अभी तक भी कोरोना वायरस से जुड़े नियम लागू हैं। उन्हीं में से एक नियम शादी और खास समारोह में मेहमानों की सीमित संख्या भी है। 

Shahid Kapoor wife Mira Rajput shared her unseen photo from wedding and reveal 50 people was in her wedding before it was a not rule
शाहिद कपूर,मीरा राजपूत - फोटो : instagram

देश के बहुत से हिस्सों में कोविड-19 के केस की संख्या को देखते हुए सरकार ने शादियों में कहीं 100 तो कहीं 50 मेहमानों की संख्या की सीमा रखी हुई है, लेकिन क्या आप जानते हैं अभिनेता शाहिद कपूर ने पांच साल पहले ही अपनी शादी में इस नियम को लागू कर दिया था। जी हां, यह बात अभिनेता के बहुत से फैंस को हैरान कर सकती है लेकिन उनकी शादी में महज 50 लोग ही शामिल हुए थे। 

Shahid Kapoor wife Mira Rajput shared her unseen photo from wedding and reveal 50 people was in her wedding before it was a not rule
शाहिद कपूर,मीरा राजपूत - फोटो : social media

इस बात का खुलासा शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने किया है। मीरा राजपूत सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अपने चाहने वालों के लिए अक्सर तस्वीरें और वीडियो भी साझा करती रहती हैं। मीरा सिंह राजपूत ने बुधवार को अपनी शादी की एक पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की। इस तस्वीर के साथ उन्होंने अपनी शादी में मेहमानों की गिनती बताई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shahid Kapoor wife Mira Rajput shared her unseen photo from wedding and reveal 50 people was in her wedding before it was a not rule
शाहिद कपूर,मीरा राजपूत - फोटो : social media

मीरा राजपूत के अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी शादी की तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में वह पिंक कलर का लहंगा पहने हुए ब्लश करती नजर आ रही हैं। तस्वीर में मीरा राजपूत काफी खूबसूरत लग रही हैं। इस तस्वीर में मीरा के साथ उनका गर्ल गैंग भी दिखाई दे रहा है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, '50 लोग, तब जब यह कोई नियम नहीं था।'
 
View this post on Instagram

A post shared by Mira Rajput Kapoor (@mira.kapoor)

विज्ञापन
Shahid Kapoor wife Mira Rajput shared her unseen photo from wedding and reveal 50 people was in her wedding before it was a not rule
शाहिद कपूर,मीरा राजपूत - फोटो : instagram

सोशल मीडिया पर मीरा राजपूत की तस्वीरें और पोस्ट जमकर वायरल हो रहा है। उनके चाहने वाले और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनकी तस्वीर को खूब पसंद कर हैं। साथ की कमेंट करके अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। आपको बता दें कि शाहिद कपूर ने साल 2015 में मीरा राजपूत से शादी की थी। इन दोनों की शादी की तस्वीरें आज भी सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। 

पढ़ें: नबंर एक पर रहा 'अनुपमां', 'इंडियन आइडल 12' ने भी मारी बाजी, देखें 48वें हफ्ते की पूरी TRP लिस्ट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed